CBSE CTET Result 2026: सीटेट पेपर 1 और 2 के आंकड़े जारी, 5,97,061 उम्मीदवार क्वालीफाई, जानें पास प्रतिशत
Santosh Kumar | March 31, 2026 | 02:04 PM IST | 1 min read
सीटेट परीक्षा के लिए कुल 26,49,129 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 23,24,625 उम्मीदवार असल में परीक्षा में शामिल हुए।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 30 मार्च को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी 2026) के फरवरी सत्र के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने पेपर 1 और पेपर 2, दोनों के विस्तृत आंकड़े जारी किए हैं। कुल 5,97,061 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। यह परीक्षा पूरे देश में 7 और 8 फरवरी को आयोजित की गई, जबकि बिहार में 1 मार्च को इसकी पुन: परीक्षा हुई। स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध है।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
परीक्षा के लिए कुल 26,49,129 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 23,24,625 उम्मीदवार असल में परीक्षा में शामिल हुए। सीबीएसई सीटेट फरवरी 2026 के लिए पेपर 1 और पेपर का कुल पास प्रतिशत 25.68% रहा।
CTET February Result 2026: सीटेट पेपर 1 और 2 रिजल्ट आंकड़े जारी
जो उम्मीदवार पास हो गए हैं, वे प्राथमिक और उच्च-प्राथमिक, दोनों स्तरों पर शिक्षक भर्ती पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। पेपर 1 (प्राथमिक स्तर, कक्षा 1–5) में 10,65,410 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 3,58,937 उम्मीदवार पास हुए।
सीटेट पेपर 1 का पास प्रतिशत 33.69% रहा, जो पेपर 2 की तुलना में काफी बेहतर है। पेपर 2 (उच्च-प्राथमिक स्तर, कक्षा 6–8) में 18,67,428 उम्मीदवार शामिल हुए, लेकिन केवल 3,46,738 उम्मीदवार ही पास हो पाए।
Also read CTET Result 2026 (Out) LIVE: सीटीईटी रिजल्ट जारी @ctet.nic.in, पेपर 1, 2 लिंक, पासिंग मार्क्स जानें
CTET Passing Marks 2026: सीटेट श्रेणीवार पासिंग मार्क्स
सीटेट पेपर 2 पेपर का पास प्रतिशत 18.56% रहा। कुल मिलाकर, दोनों पेपरों में 5,97,061 उम्मीदवार सफल रहे। सीटेट में पास होने के लिए, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक (150 में से 90) प्राप्त करना आवश्यक है।
जबकि ओबीसी, एससी, एसटी और पीडबल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 55% (82 अंक) की सीमा निर्धारित की गई है। बोर्ड ने श्रेणी-वार पास प्रतिशत भी जारी किए हैं। सफल उम्मीदवार अपने सीटेट प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर देख सकेंगे।
अगली खबर
]CBSE CTET Result 2026: सीबीएसई सीटेट पेपर 1 और 2 रिजल्ट घोषित, ctet.nic.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉग इन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीटीईटी 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को पूरे देश में आयोजित की गई, जिसमें पेपर-1 कक्षा 1 से 5 के लिए और पेपर-2 कक्षा 6 से 8 के लिए रहा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच