CTET Admit Card 2024: सीबीएसई सीटीईटी हाल टिकट जल्द ctet.nic.in पर होगा जारी, परीक्षा 7 जुलाई को
Abhay Pratap Singh | July 1, 2024 | 06:42 PM IST | 2 mins read
सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही जुलाई सत्र के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2024 हाल टिकट जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। सीटेट हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। सीटीईटी जुलाई सत्र प्रवेश पत्र 2024 के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सीबीएसई ने अभी तक सीटेट एडमिट कार्ड 2024 जारी करने की तिथि की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है। उम्मीद जताई गई है कि बोर्ड इसी सप्ताह सीटीईटी एग्जाम हाल टिकट जारी करेगा। अभ्यर्थियों को सीटीईटी 2024 एडमिट कार्ड के साथ एक सरकारी आईडी जैसे आधार कार्ड/ वोटर आईडी/ पैन कार्ड या पासपोर्ट आदि परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
Also read Bihar BCECE Admit Card 2024: बिहार बीसीईसीई एडमिट कार्ड bceceboard.bihar.gov.in पर जारी
इस साल सीटेट परीक्षा 7 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली की अवधि 2 घंटे 30 मिनट तय की गई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पेपर-1 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया जाएगा और पेपर-2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा।
सीबीएसई ने हाल ही में सीटेट 2024 शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है, जिसमें आवेदक के परीक्षा केंद्र का विवरण दिया गया है। सीटेट पेपर 1 का आयोजन कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक आवेदकों के लिए, जबकि पेपर 2 का आयोजन कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए किया जाता है।
CTET ADMIT CARD 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, CTET 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में कैंडिडेट क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद, CTET 2024 हाल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा