CTET Exam Dates 2026: सीटेट एग्जाम डेट घोषित; 12-13 दिसंबर को होगी परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड?

Santosh Kumar | September 14, 2026 | 07:46 PM IST | 1 min read

सीबीएसई बोर्ड ने दिसंबर में परीक्षा कराने का फैसला किया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की है।

How to crack CTET Exam?

Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.

Check Now
सीबीएसई ने सीटेट के 22वें एडिशन के लिए नई तारीखों का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) के 22वें एडिशन के लिए नई तारीखों का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, सीटेट 2026 परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा मूल रूप से 6 सितंबर को होनी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसे टाल दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि योग्य शिक्षकों को टेट क्वालिफिकेशन हासिल करने का पर्याप्त मौका दिया जाए। इसके पालन में, सीबीएसई ने सीटेट 2026 आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू की, जिससे उम्मीदवारों की संख्या बढ़ गई।

CTET Exam City Slip Date 2026: सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप डेट

अब, बोर्ड ने दिसंबर में परीक्षा कराने का फैसला किया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की है। सीटेट देश भर के स्कूलों में शिक्षक बनने के इच्छुक लोगों के लिए एक क्वालीफाइंग परीक्षा है।

हर उम्मीदवार के लिए परीक्षा शहर और डेट की जानकारी परीक्षा से 15 दिन पहले सीटेट के आधिकारिक पोर्टल ctet.nic.in पर उपलब्ध करा दी जाएगी। सीटेट सिटी स्लिप 27 या 28 नवंबर के आसपास जारी की जा सकती है।

Also read CBSE: सीबीएसई कक्षा 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन और 10वीं-12वीं की एलओसी प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश जारी

CTET Admit Card Date 2026: सीटीईटी एडमिट कार्ड डेट

सिटी स्लिप से उम्मीदवार अपनी यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं की योजना बना सकेंगे। परीक्षा से 2 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। अगर परीक्षा 12 दिसंबर को होगी, तो एडमिट कार्ड के 10 दिसंबर के आसपास जारी होने की उम्मीद है।

इसमें परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और अन्य जरूरी जानकारी जैसी डिटेल्स होंगी। उम्मीदवारों को इसका प्रिंट आउट परीक्षा हॉल में साथ ले जाना होगा। सीटेट में दो पेपर होते हैं- पेपर-1 कक्षा 1 से 5 तक और पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]