CBSE Class 12th Result 2025: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट उमंग ऐप और डिजिलॉकर पर जारी, जानें क्षेत्रवार पास प्रतिशत
Santosh Kumar | May 13, 2025 | 12:01 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और स्कूल नंबर दर्ज करना होगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं के नतीजे 2025 घोषित कर दिए हैं। छात्र अब उमंग ऐप और डिजिलॉकर के जरिए अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। नतीजों के साथ-साथ क्षेत्रवार पास प्रतिशत और अन्य आंकड़े भी जारी किए गए हैं। इस साल सीबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजे का कुल पास प्रतिशत 88.39 प्रतिशत रहा। सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने या डाउनलोड करने का सीधा लिंक लेख में आगे दिया गया है।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर भी उपलब्ध है। सीबीएसई रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल नंबर की जरूरत होगी।
डिजिलॉकर से सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाना होगा। इसके अलावा उमंग की आधिकारिक वेबसाइट umang.gov.in पर भी रिजल्ट का लिंक एक्टिव है।
CBSE Class 12th Result: कक्षा 12वीं के परिणाम के आंकड़े
इस वर्ष कुल 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,96,307 छात्र उत्तीर्ण हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% रहा, जो पिछले वर्ष 2024 के 87.98% से 0.41% अधिक है।
साल 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.70% रहा। यानी लड़कियों ने लड़कों से 5.94% बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत 100% रहा है।
CBSE 12th Result 2025: ओवरऑल दिल्ली क्षेत्र में छात्रों का प्रदर्शन
सीबीएसई द्वारा जारी कक्षा 12वीं के परिणाम 2025 में दिल्ली क्षेत्र में कुल 3,08,105 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 3,06,733 ने परीक्षा दी और 2,91,962 छात्र सफल घोषित किए गए। इस प्रकार, दिल्ली क्षेत्र का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.18% रहा।
वहीं विदेशी स्कूलों में प्रदर्शन की बात करें तो वर्ष 2025 में कुल 21,825 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 21,782 ने परीक्षा दी और 20,694 छात्र सफल रहे, जिसके कारण इन स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.01% दर्ज किया गया।
CBSE Board Result 2025: कक्षा 12वीं का क्षेत्रवार पास प्रतिशत
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के आंकड़ों के मुताबिक इस साल कुल 1,29,095 छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, जो कुल उम्मीदवारों का 7.63% है। वहीं, साल 2024 में यह संख्या 1,22,170 थी, जो कुल उम्मीदवारों का 7.54% थी।
|
क्रम संख्या |
क्षेत्र का नाम |
उत्तीर्ण प्रतिशत (%) |
|---|---|---|
|
1 |
विजयवाड़ा |
99.60 |
|
2 |
त्रिवेंद्रम |
99.32 |
|
3 |
चेन्नई |
97.39 |
|
4 |
बेंगलुरु |
95.95 |
|
5 |
दिल्ली पश्चिम |
95.37 |
|
6 |
दिल्ली पूर्व |
95.06 |
|
7 |
चंडीगढ़ |
91.61 |
|
8 |
पंचकूला |
91.17 |
|
9 |
पुणे |
90.93 |
|
10 |
अजमेर |
90.40 |
|
11 |
भुवनेश्वर |
83.64 |
|
12 |
गुवाहाटी |
83.62 |
|
13 |
देहरादून |
83.45 |
|
14 |
पटना |
82.86 |
|
15 |
भोपाल |
82.46 |
|
16 |
नोएडा |
81.29 |
|
17 |
प्रयागराज |
79.53 |
अगली खबर
]Haryana Board 12th Result 2025 (Out) Live: एचबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी @bseh.org.in, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स
इस साल हरियाणा बोर्ड इंटरमीडिएट 2025 परीक्षा में शामिल हुए छात्र एचबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के जरिए चेक कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल