CBSE 12th Compartment Exam 2024: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख घोषित, 15 जुलाई से एग्जाम
Saurabh Pandey | May 13, 2024 | 03:06 PM IST | 1 min read
सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 जारी हो चुका है। इस वर्ष कुल 87.98% स्टूडेंट उत्तीर्ण हुए हैं। सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई 12वीं रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 87.98% परीक्षार्थी सफल हुए हैं। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 के अनुसार, कुल 1,22,170 छात्रों को कंपार्टमेंट में रखा गया है। ऐसे छात्रों के लिए 15 जुलाई से सीबीएसई कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा आयोजित करेगा।
जो छात्र सीबीएसई 12वीं के नतीजों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें पुनर्सत्यापन, उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी। कंपार्टमेंट श्रेणी में रखे गए छात्रों की संख्या लगभग पिछले वर्ष के समान है। 2023 में 7.57% यानी कुल 1,25,705 छात्रों को एक या अधिक विषयों में फेल घोषित किया गया था और इस वर्ष भी 7.54% को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है।
कक्षा 12 के छात्रों को एक विषय में प्राप्त अपने अंकों में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी और कक्षा 10 के छात्रों को दो विषयों में अपने अंकों में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी।
सीबीएसई इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी देख सकते हैं। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट cbseservices.digilocker.gov.in/activatecbse पर जाकर छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से अपना रिजल्ट जांच सकते हैं।
CBSE 12th Result 2024: परीक्षा आंकड़े
- पंजीकृत छात्रों की संख्या- 16,33,730
- उपस्थित छात्रों की संख्या - 16,21,224
- उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या-14,26,420
- कुल उत्तीर्ण प्रतिशत -87.98%
- लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 85.12%
- लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 91.52%
- ट्रांसजेंडर पास प्रतिशत - 50%
- परीक्षा केंद्र - 7,126
सीबीएसई 12वीं रीजनवाइज पास परसेंटेज
- त्रिवेंद्रम 99.91
- विजयवाड़ा 99.04
- चेन्नई 98.47
- बेंगलुरू 96.95
- दिल्ली वेस्ट 95.64
- दिल्ली ईस्ट 94.51
- चंडीगढ़ 91.09
- पंचकूला 90.26
- पुणे 89.78
- अजमेर 89.53
- देहरादून 83.82
- पटना 83.59
- भुवनेश्वर 83.54
- भोपाल 82.46
- गुवाहाटी 82.05
- नोएडा 80.27
- प्रयागराज 78.25
CBSE 12th Result 2024: दिल्ली के आंकड़े
- दिल्ली वेस्ट का पास प्रतिशत - 95.64%
- दिल्ली ईस्ट का उत्तीर्ण प्रतिशत - 94.51%
- दिल्ली क्षेत्र का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत - 94.97%
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा