CBSE Class 12 Re-evaluation 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | May 19, 2026 | 10:34 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई ने नई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली और कक्षा 12वीं में अपेक्षा से कम अंक मिलने को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा जताई गई चिंताओं के बाद सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन शुल्क में कमी करने का फैसला किया है।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यम शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज से सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से सीबीएसई 12वीं पुनर्मूल्यांकन 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा जारी नवीनतम नोटिस के अनुसार, सीबीएसई क्लास 12th एग्जाम 2026 के लिए मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने का शुल्क 700 रुपये से घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है। वहीं, परिणाम सत्यापन के लिए छात्रों को अब 500 रुपये के बजाय केवल 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
सीबीएसई कक्षा 12 पुनर्मूल्यांकन 2026 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को पुनर्जांच के लिए प्रति प्रश्न 25 रुपये का भुगतान करना होगा। सीबीएसई क्लास 12 रीवैल्यूएशन 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मई है। सीबीएसई 12वीं पुनर्मूल्यांकन 2026 के लिए आवेदन विंडो 19 मई से सक्रिय है।
छात्र 26 मई से 29 मई तक अपनी पुनर्मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी ऑनलाइन देख सकेंगे। जो छात्र सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12 परीक्षा 2026 में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे ऑनलाइन परिणाम पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Also read CBSE Re-evaluation Fees: सीबीएसई री-इवैल्युएशन फीस में कटौती, नंबर बढ़े तो छात्रों को वापस मिलेगी पूरी रक म
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने नई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली और कक्षा 12वीं में अपेक्षा से कम अंक मिलने को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा जताई गई चिंताओं के बाद सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन शुल्क में कमी करने का फैसला किया है। अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया संबंधित चरण के लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर जाएं।
CBSE Class 12 revaluation 2026 Link: आवेदन प्रक्रिया
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके छात्र सीबीसई कक्षा 12वीं पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://cbseacadit.nic.in/pvr/ पर जाएं।
- रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके लॉगिन करें।
- "उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई प्रति" विकल्प चुनें।
- विषय का चयन करें और आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- अपने डैशबोर्ड में उपलब्ध होने पर स्कैन की गई प्रति डाउनलोड करें।
- आधिकारिक अंकन योजना के साथ उत्तरों की तुलना करें।
- सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करें।
- फिर रीवैल्यूएशन 2026 के लिए फॉर्म भरें व फीस जमा करें और सबमिट करें।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा 2026 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.20% रहा। सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा 2026 में 88.86% लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, जबकि लड़कों का प्रतिशत 82.13% रहा। अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच