CBSE Board 12th Result 2024: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट @cbseresults.nic.in पर जारी, 87.98 प्रतिशत छात्र पास
Saurabh Pandey | May 13, 2024 | 11:28 AM IST | 1 min read
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट विद्यार्थी उमंग ऐप, डिजिलॉकर ऐप, परीक्षा संगम पोर्टल और एसएमएस सुविधा के माध्यम से भी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई ने 3 लिंक कक्षा 12 रिजल्ट चेक करने के लिए सक्रिय किए हैं।
सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। सीबीएसई की ओर से इस वर्ष भी टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की आवश्यकता होगी। इस बार 1,22,170 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। 1,16,145 छात्रों ने 90% से अधिक स्कोर किया है।
सीबीएसई 12वीं परीक्षा में सफल छात्रों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। 12वीं के बाद छात्रों के समक्ष कई विकल्प होते हैं। इन विकल्पों में उनके लिए कौन सी सही राह है, इसके बारे में काउंसिलिंग के दौरान बताया जाएगा।
स्टूडेंट्स अब एक छह अंकों के सिक्योरिटी पिन के जरिए डिजिलॉकर ( DigiLocker ) से अपनी मार्कशीट कम सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। यह छह अंकों का सिक्योरिटी पिन उन्हें अपने स्कूल से मिलेगा। इस पिन की मदद से स्टूडेंट्स डिजिलॉकर अकाउंट पर जाकर अपनी डिजिटल मार्कशीट व सर्टिफिकेट समेत विभिन्न एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर पाएंगे।
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट प्रेस रिलीज के अनुसार, तिरुवनंतपुरम में सबसे ज्यादा पास परसेंटेज रहा है। वहां का पास प्रतिशत 99.91% दर्ज किया गया है। इस बार सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 17 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।
cbse 12th result 2024 roll number: रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'सीबीएसई बोर्ड परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
- नई विंडो पर 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज कर सबमिट करें।
- सीबीएसई परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
- अब रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा