CBSE Class 10th Result: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट को लेकर वायरल हो रहा नोटिस फर्जी, बोर्ड ने जारी किया स्पष्टीकरण
Santosh Kumar | May 4, 2025 | 11:49 AM IST | 2 mins read
नोटिस में दावा किया गया है कि सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम आधिकारिक तौर पर 6 मई, 2025 को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं रिजल्ट को लेकर एक नोटिस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने की तारीख जारी कर दी है। लेकिन अब सीबीएसई ने इस नोटिस को फर्जी करार देते हुए स्पष्ट किया है कि बोर्ड ने अभी तक 10वीं रिजल्ट के लिए कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं की है।
CBSE 2026 Class 10 Second Board Exam QP's: Math | Math Std. | English | Science
CBSE 2026 Class 10 Second Board Exam Answer Key: Math | Math Std. | English | Science
दरअसल, सीबीएसई रिजल्ट 2025 को लेकर 2 मई का एक पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। नोटिस में दावा किया गया है कि सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम आधिकारिक तौर पर 6 मई को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे।
CBSE Class 10th Result: सीबीएसई ने नोटिस को ठहराया फर्जी
साथ ही, जारी अधिसूचना में छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 की जांच करने के लिए एडमिट कार्ड नंबर, रोल नंबर और स्कूल नंबर विवरण दर्ज करने के लिए कहा गया है।
फर्जी नोटिस में यह भी दावा किया गया था कि छात्रों को पास होने के लिए आंतरिक मूल्यांकन और बोर्ड परीक्षा दोनों में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। हालांकि, यह नोटिस पूरी तरह से फर्जी था और सीबीएसई ने इसे खारिज कर दिया है।
Also read CBSE Board Result 2025: सीबीएसई बोर्ड 10th 12th का रिजल्ट कब आएगा? डिजिलॉकर डाउनलोड चरण जानें
CBSE Result 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा
सीबीएसई ने छात्रों, अभिभावकों और सभी से किसी भी तरह की झूठी या असत्यापित खबर न फैलाने का आग्रह किया है। बोर्ड ने कहा है कि सही और सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ही भरोसा करें।
सीबीएसई ने कहा है कि छात्र सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी नोटिस से भ्रमित न हों, क्योंकि अभी रिजल्ट की तारीख घोषित नहीं की गई है। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
पिछले रुझानों के आधार पर, सीबीएसई आमतौर पर मई में कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम घोषित करता है। 2024 में, दोनों परिणाम 13 मई को जारी किए गए थे, और इस साल भी इसी तरह की समयसीमा की उम्मीद है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा