CBSE Class 10 Result 2024: सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2024 पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि नजदीक
Abhay Pratap Singh | May 21, 2024 | 06:58 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2024 रीवैल्यूएशन आवेदन फॉर्म छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर भर सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हाल ही में सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2024 प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू कर दी है। सीबीएसई क्लास 10th रिजल्ट 2024 में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्र रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2024 पुनर्मूल्यांकन आवेदन फॉर्म स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम रीवैल्यूएशन 2024 के लिए 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए 4 और 5 जून को आवेदन कर सेकेंगे।
पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को सीबीएसई कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2024 में दिए गए रोल नंबर, 5 अंकों का स्कूल नंबर और परीक्षा केंद्र नंबर दर्ज करना होगा। सीबीएसई हाई स्कूल रिजल्ट रीवैल्यूएशन 2024 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अंकों के सत्यापन के लिए छात्रों को प्रति विषय 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए शुल्क 500 प्रति आंसर शीट तय की गई है। बता दें कि, सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2024 की घोषणा 13 मई को की गई थी।
Also read CBSE 10 Result 2024: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट cbseresults.nic.in पर जारी, 93.60 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल
सीबीएसई बोर्ड ने नोटिस में कहा कि, “अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी केवल मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन कर उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त कर ली है, वे ही पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।”
CBSE 10th Result Revaluation 2024: कैसे आवेदन करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर छात्र आसानी से री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें।
- फिर, ‘वेरीफिकेशन प्रोसेस’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- नई विंडो खुलेगी, जहां आवेदन पत्र प्रदर्शित होगा।
- निर्देशों को पढ़ें और फॉर्म में आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
CBSE Class 10 Result 2024 Re-evaluation: आवश्यक तिथि
छात्र नीचे दी गई सारणी में सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2024 पुनर्मूल्यांकन तिथियों की जांच कर सकते हैं:
|
सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2024
|
तिथि |
|---|---|
|
अंकों का सत्यापन |
20 मई से 24 मई |
|
मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करें |
4 जून से 5 जून |
|
उत्तरों का पुनर्मूल्यांकन |
9 जून से 10 जून |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल