CBSE Class 10 Exams 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 2026 से साल में दो बार होगी, दूसरा प्रयास वैकल्पिक
Abhay Pratap Singh | June 25, 2025 | 05:42 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि,फीडबैक से पता चला कि 64.4% छात्र एक वर्ष में दो बोर्ड परीक्षाएं कराने के पक्ष में थे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एनईपी 2020 और सभी हितधारकों के फीडबैक के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2026 से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने का निर्णय लिया है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का पहला प्रयास मुख्य परीक्षा के रूप में तथा दूसरा प्रयास वैकल्पिक होगा।
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने प्रेस वार्ता में बताया कि, “फीडबैक से पता चला कि 64.4% छात्र एक वर्ष में दो बोर्ड परीक्षाएं कराने के पक्ष में थे, जबकि शिक्षक थोड़े अनिच्छुक थे।” वहीं, सीबीएसई चेयरमैन राहुल सिंह ने कहा, नई नीति का उद्देश्य अधिक लचीलापन, छात्र विकल्प और दो प्रयासों में से बेहतर को मान्यता देना है।
CBSE Class 10 Board Exam 2025: सामान्य निर्देश
- सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।
- सभी उत्तीर्ण और पात्र छात्रों को विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषा में से किसी भी तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की अनुमति दी जाएगी।
- यदि कोई छात्र पहली परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों में उपस्थित नहीं हुआ है, तो उसे दूसरी परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे छात्रों को आवश्यक पुनरावृत्ति श्रेणी में रखा जाएगा और वे केवल अगले फरवरी में आयोजित होने वाली मुख्य बोर्ड परीक्षा में ही फिर से उपस्थित हो सकते हैं।
- जिन छात्रों का पहली परीक्षा में परिणाम कंपार्टमेंट है, ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी के तहत दूसरी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
CBSE Board Exam Dates 2026: परीक्षा कार्यक्रम
- मुख्य परीक्षा से पहले केवल एक बार आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा।
- सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 दो चरणों में आयोजित की जाएगी – पहली परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च तक और दूसरी परीक्षा 5 मई से 20 मई तक होगी।
- शीतकालीन सत्र में भाग लेने वाले स्कूली छात्र प्रथम परीक्षा या द्वितीय परीक्षा में बैठने का विकल्प चुन सकते हैं।
- दोनों परीक्षाएं वर्ष के लिए निर्धारित पूर्ण पाठ्यक्रम पर आयोजित की जाएंगी।
मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होने वाले छात्रों को कक्षा 11वीं में प्रोविजनल प्रवेश दिया जाएगा और द्वितीय परीक्षा के परिणाम के आधार पर उनका प्रवेश सुनिश्चित होगा। अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना जांच सकते हैं।
CBSE Board Exam Fees: शुल्क में वृद्धि
सीबीएसई द्वारा ड्राफ्ट गाइडलाइन जारी होने के बाद प्रिंसिपल और शिक्षकों ने दोगुनी फीस भुगतान को लेकर चिंता जताई है। सीबीएसई बोर्ड ने कहा था कि वह दूसरी परीक्षा के लिए भी फीस लेगा। वहीं, शिक्षकों ने सवाल उठाया कि ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी के छात्र दोगुनी फीस कैसे वहन करेंगे। बता दें, बोर्ड अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दूसरी परीक्षा वैकल्पिक है और शुल्क केवल उन्हीं छात्रों से लिया जाएगा जो दोबारा परीक्षा देना चाहेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल