CBSE Class 10 Result 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम कब आएगा? जानें डाउनलोड चरण और पिछले वर्षों का ट्रेंड
Abhay Pratap Singh | April 5, 2026 | 10:55 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई क्लास 10th एग्जाम 2026 में लगभग 25,00,000 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम इसी महीने जारी किया जा सकता है। बोर्ड की घोषणा के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और results.cbse.nic.in के माध्यम से सीबीएसई 10th रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
सीबीएसई 10वीं कक्षा का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीबीएसई 10th एग्जाम 2026 का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक कुल 8,074 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में लगभग 25,00,000 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
CBSE Class 10 Result 2026: पिछले वर्षों का ट्रेंड और पास प्रतिशत
नीचे सारणी में उम्मीदवार पिछले वर्षों में सीबीएसई 10वीं कक्षा का परिणाम जारी होने की तिथि और पास प्रतिशत जांच सकते हैं:
| वर्ष | रिजल्ट डेट | पास प्रतिशत |
|---|---|---|
| 2025 | 13 मई | 93.66% |
| 2024 | 13 मई | 93.60% |
| 2023 | 12 मई | 93.12% |
| 2022 | 22 जुलाई | 94.40% |
| 2021 | 3 अगस्त | 99.04% |
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम जारी होने का समय सुबह 10 बजे रहेगा। सीबीएसई बोर्ड ने वर्ष 2025 में कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम एक साथ 13 मई, 2025 को जारी किया था।
साल में दो बार होगी परीक्षा -
सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। सीबीएसई क्लास 10th की पहली परीक्षा सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है, जबकि दूसरी परीक्षा में अपने अंकों में सुधार करने वाले छात्र शामिल हो सकते हैं। परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
CBSE Class 10 Result 2026 Date: डाउनलोड करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीबीएसई 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 2026 पीडीएप डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाएं।
- सीबीएसई कक्षा 10 स्कोरकार्ड पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें व सबमिट करें।
- सीबीएसई 10वीं स्कोरकार्ड पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- सीबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2026 जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार