CBSE New Chairman: सीबीएसई चेयरपर्सन बने आईएएस मंदीप के भंडारी, एसीसी ने नियुक्ति को दी मंजूरी
Abhay Pratap Singh | September 25, 2026 | 11:16 PM IST | 2 mins read
आईएएस मंदीप के भंडारी AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 2001 बैच के इंडियन एडमिनिस्ट्रेट सर्विस (IAS) ऑफिसर हैं।
नई दिल्ली: भारत सरकार की मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने आईएएस मंदीप के भंडारी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है। वहीं, आईएएस अंकिता मिश्रा बुंदेला को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।
मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल द्वारा 25 सितंबर को जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया कि, सीबीएसई ने आईएएस भंडारी को भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के रैंक और वेतनमान पर अस्थायी रूप से अपग्रेड करके अपॉइंट किया है। आईएएस बुंदेला कृषि और किसान कल्याण विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी हैं।
आईएएस मंदीप के भंडारी AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 2001 बैच के इंडियन एडमिनिस्ट्रेट सर्विस (IAS) ऑफिसर हैं और अभी जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर कामकर रहे हैं। भंडारी ने अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे लोखंडे प्रशांत सीताराम की जगह ली है।
इस साल 2 जुलाई को सीनियर आईएएस अधिकारी सीताराम को केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया और सीबीएसई चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया। उन्हें 2 जून को ही सीबीएसई चीफ नियुक्त किया गया और बाद में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम विवाद के बीच उन्हें पद से हटा दिया गया।
एसीसी ने कई आईएएस अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी -
- आईएएस विपिन कुमार को अतिरिक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के पद पर और आईएएस श्रीकांत नागुलपल्ली को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में अतिरिक्त सचिव और आईएएस सरिता चौहान चंद को इस्पात मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया है।
- आईएएस आनंद सिंह को वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
- इसके अलावा, आईएएस पी हेमलता को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव; आईएएस वी पोन्नुराज को नया हाइड्रोकार्बन महानिदेशक बनाया गया है। श्रीकांत नागुलपल्ली को व्यय विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
- पीयूष सिंह को ‘राष्ट्रीय जल मिशन’ का मिशन निदेशक और मनीषा सेनशर्मा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
अगली खबर
]UPSSSC Assistant Store Keeper 2024 Final Result: यूपी सहायक स्टोर कीपर अंतिम चयन परिणाम जारी, कटऑफ अंक जांचें
आयोग द्वारा 19 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रूप से अंतिम चयन परिणाम में शामिल किया गया है। इन अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रपत्रों/प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के बाद आयोग के निर्णय के अधीन होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी