Live

CBSE Board Result 2025 Live: क्या आज आएगा सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट? जानें लेटेस्ट अपडेट, ऑफिसियल वेबसाइट

छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करके सीबीएसई बोर्ड 2025 मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट के अलावा कई अन्य प्लेटफॉर्म पर भी जारी करेगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

Santosh Kumar | May 12, 2025 | 10:01 PM IST

CBSE Board Result 2025 Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक डेट और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए रिजल्ट मई के मध्य यानी इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसके अलावा बोर्ड कई अन्य प्लेटफॉर्म पर भी रिजल्ट घोषित करेगा।

सीबीएसई के अनुसार, किसी भी विषय में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र पास होने के लिए 1-2 अंक से चूक जाता है, तो उसे ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं।

छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉगइन करना होगा। बोर्ड ने डिजिलॉकर कोड जारी कर दिया है।

CBSE Board Ka Result Kab Aaega: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट डेट

अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। किसी विषय में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इन परीक्षाओं की जानकारी रिजल्ट घोषित होने के बाद दी जाएगी।

एक बार रिजल्ट आने के बाद, छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करके अपनी सीबीएसई मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 2024 में, सीबीएसई के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए थे।

Also read CBSE Board Result 2025 Live: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट cbse.gov.in पर होगा जारी, डेट, टाइमिंग्स जानें

CBSE Main Website 2025: इन प्लेटफॉर्म पर जारी होंगे रिजल्ट

छात्र अपना सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकेंगे-

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.cbse.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • उमंग ऐप के माध्यम से
  • एसएमएस सेवा के माध्यम से
लाइव अपडेट
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसके अलावा बोर्ड कई अन्य प्लेटफॉर्म पर भी रिजल्ट घोषित करेगा। छात्र सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।

May 12, 2025 | 10:01 PM IST

cbse board result 2025: सीबीएसई परीक्षा कब हुई थी?

सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 को शुरू हुईं। कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त हुईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 अप्रैल को समाप्त हुईं।

May 12, 2025 | 08:54 PM IST

cbse board result 2025: रिजल्ट डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आधिकारिक सीबीएसई रिजल्ट पोर्टल cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • ‘सीबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2025’ या ‘सीबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • अब ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
  • आपका सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

May 12, 2025 | 08:37 PM IST

cbse result 2025 class 10: सीबीएसई ग्रेड सिस्टम

सीबीएसई ग्रेड-आधारित मूल्यांकन प्रणाली का उपयोग करता है, जिसमें A1 (91-100 अंक) उच्चतम ग्रेड होता है। 33 अंक से कम अंक पाने वाले छात्रों को E ग्रेड मिलता है, जो दर्शाता है कि वे उत्तीर्ण नहीं हुए हैं।

May 12, 2025 | 08:03 PM IST

cbse result 2025 class 10: सीबीएसई रिजल्ट वेबसाइट्स

सीबीएसई रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर घोषित किए जाने की उम्मीद है। छात्र डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट भी एक्सेस कर सकेंगे।

May 12, 2025 | 07:33 PM IST

class 10 cbse result 2025 cbse board: रिजल्ट जल्द होगा जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइटों - cbse.gov.in और results.cbse.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

May 12, 2025 | 07:03 PM IST

CBSE Board Result 2025 Live: सीबीएसई रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया जानें?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रिजल्ट के बाद की गतिविधियों की प्रक्रिया में संशोधन किया है। इसके अनुसार, जो छात्र अपने सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के रिजल्ट 2025 से असंतुष्ट हैं, उन्हें पहले अपने अंकों का सत्यापन कराना होगा।

May 12, 2025 | 06:41 PM IST

CBSE Board Result 2025 Live: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट फेक नोटिस

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हाल ही में एक फर्जी नोटिस के बारे में अलर्ट किया, जिसमें दावा किया गया था कि सीबीएसई 10वीं, 12वीं के परिणाम 2025 एक नई संरचना और पद्धति के तहत दो चरणों में घोषित किए जाएंगे।

May 12, 2025 | 06:00 PM IST

CBSE Board Result 2025 Live: सीबीएसई रिजल्ट उमंग ऐप

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in के अलावा उमंग ऐप पर भी अपलोड करेगा।

May 12, 2025 | 05:37 PM IST

CBSE Board Result 2025 Live: डिजिलॉकर सीबीएसई रिजल्ट

digilocker cbse result छात्रों को स्कूल द्वारा दिए गए 6 अंकों के एक्सेस कोड, स्कूल कोड और CBSE परीक्षा रोल नंबर के साथ डिजिलॉकर पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।

May 12, 2025 | 05:04 PM IST

CBSE Board Result 2025 Live: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा 2025 में टॉपर्स के नामों की घोषणा नहीं करेगा। इसलिए, सीबीएसई कक्षा 10 के टॉपर्स की सूची 2025 की घोषणा नहीं की जाएगी।

May 12, 2025 | 04:16 PM IST

CBSE Board Result 2025 Live: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?

आधिकारिक सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि सीबीएसई परीक्षा के नतीजे इस सप्ताह आने की उम्मीद है। पिछले साल, कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए थे।

May 12, 2025 | 04:01 PM IST

CBSE Main Website 2025: इन प्लेटफॉर्म पर जारी होंगे रिजल्ट

छात्र अपना सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकेंगे-

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.cbse.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • उमंग ऐप के माध्यम से
  • एसएमएस सेवा के माध्यम से

May 12, 2025 | 03:32 PM IST

CBSE Board Ka Result Kab Aaega: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा?

एक बार रिजल्ट आने के बाद, छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करके अपनी सीबीएसई मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 2024 में, सीबीएसई के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए थे।

May 12, 2025 | 03:10 PM IST

Jharkhand Board Result 2025 Live: जेएसी बोर्ड रिजल्ट 2024

पिछले साल यानी 2024 में जेएसी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट (jac 10th result 2025) 19 अप्रैल, 2024 को और कक्षा 12वीं का रिजल्ट (class 12 jac result 2025) 30 अप्रैल, 2024 को जारी किया गया था।

May 12, 2025 | 03:09 PM IST

CBSE Board Result 2025 Live: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कब आयोजित की गई?

वर्ष 2025 के लिए (केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई।

May 12, 2025 | 02:31 PM IST

CBSE Board Result 2025 Live: सीबीएसई रिलेटिव ग्रेडिंग

शैक्षणिक सत्र 2024-25 से सीबीएसई ने 'सापेक्ष ग्रेडिंग' (Relative Grading) प्रणाली शुरू की है, जिसका उद्देश्य छात्रों के बीच शैक्षणिक तनाव और अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को कम करना है।

May 12, 2025 | 02:09 PM IST

CBSE Board Result 2025 Live: : सीबीएसई ऑनलाइन स्कोरकार्ड विवरण

सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट में छात्र का नाम, कुल विषयवार अंक, थ्योरी अंक, प्रैक्टिकल अंक, योग्यता स्थिति (पास या फेल) सहित अन्य विवरण शामिल होंगे।

May 12, 2025 | 01:43 PM IST

CBSE Board Result 2025 Live: सीबीएसई परीक्षा परिणाम

सीबीएसई रिजल्ट 2025 मार्कशीट तक पहुंचने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल कोड और जन्म तिथि जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

May 12, 2025 | 12:41 PM IST

CBSE Board Result 2025 Live: पिछले कुछ वर्षों में सीबीएसई परिणाम कब घोषित किए गए?

पिछले शैक्षणिक वर्ष 2024 में सीबीएसई ने 13 मई को परिणाम घोषित किए थे। 2023 में सीबीएसई रिजल्ट की घोषणा 12 मई को  और 2022 में 22 जुलाई तथा 2021 में 3 अगस्त को की गई थी।

May 12, 2025 | 11:59 AM IST

CBSE Board Result 2025 Live: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए स्टूडेंट्स

इस वर्ष भारत और 26 अन्य देशों में बनाए गए 7842 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 42 लाख छात्रों के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 (digilocker cbse result 2025) में शामिल हुए।

May 12, 2025 | 11:34 AM IST

CBSE Board Result 2025 Live: उमंग ऐप से सीबीएसई रिजल्ट कैसे जांचें?

  • प्ले स्टोर से UMANG ऐप डाउनलोड करें।
  • मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • कक्षा 10 या 12 परिणाम 2025 का चयन करें।
  • लॉगिन विवरण रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सीबीएसई 10वीं/12वीं स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

May 12, 2025 | 11:18 AM IST

CBSE Board Result 2025 Live: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट कैसे जांचें?

सीबीएसई की वेबसाइट, उमंग, डिजिलॉकर, आईवीआरएस और एसएमएस की सहायता से सीबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2025 देख सकते हैं।

May 12, 2025 | 10:42 AM IST

CBSE Board Result 2025 Live: क्या सीबीएसई 2025 के नतीजे आ गए हैं?

नहीं, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अभी तक कक्षा 12 और कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 घोषित नहीं किए हैं।

May 12, 2025 | 09:59 AM IST

CBSE Grading System 2025: सीबीएसई ग्रेडिंग सिस्टम 2025 कक्षा 10 और 12

ग्रेड देने के लिए, बोर्ड सभी उत्तीर्ण छात्रों को रैंक क्रम में रखेगा और निम्नानुसार ग्रेड प्रदान करेगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

May 12, 2025 | 09:32 AM IST

CBSE 2025 Ka Result Kab Aaega: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा लास्ट ईयर के आंकड़े

2024 की बोर्ड परीक्षाओं में, कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 22,38,827 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 20,95,467 उत्तीर्ण हुए, यानी 93.60% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया। कक्षा 12 के लिए, 16,21,224 छात्रों ने परीक्षा दी और 14,26,420 उत्तीर्ण हुए, यानी उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98% रहा।

May 12, 2025 | 09:06 AM IST

CBSE Class 10 Result Date: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट लॉगिन विवरण

सीबीएसई रिजल्ट 2025 मार्कशीट तक पहुंचने के लिए, छात्रों को अपने रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल कोड और जन्म तिथि जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।

May 12, 2025 | 08:32 AM IST

CBSE Class 12 Result 2025: पिछले 5 वर्षों में कक्षा 12 का उत्तीर्ण प्रतिशत

पिछले 5 वर्षों में सीबीएसई परीक्षा में कक्षा 12 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत

  • 2024 – 87.98%
  • 2023 – 87.33%
  • 2022 – 92.71%
  • 2021 – 99.37%
  • 2020 – 88.78%

May 12, 2025 | 08:21 AM IST

CBSE Board Result 2025 Websites: सीबीएसई मेन वेबसाइट

एक बार घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइटों - cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे।

May 12, 2025 | 08:19 AM IST

CBSE Board Ka Result Kab Aaega: सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा

सीबीएसई बोर्ड के नतीजे 11 से 15 मई 2025 के बीच घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, अंतिम तिथि की पुष्टि बोर्ड द्वारा की जाएगी

[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]