CBSE Board Result 2026 Class 12: सीबीएसई 12वीं परिणाम 2026 आज आने की उम्मीद, जानें पिछले वर्षों का ट्रेंड
Abhay Pratap Singh | May 12, 2026 | 09:52 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in के अलावा छात्र डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से भी अपना परिणाम जांच सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम आज जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर सीबीएसई 12वीं परिणाम 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीबीएसई रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in के अलावा छात्र डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से भी अपना परिणाम जांच सकते हैं।
Class 12th CBSE Result: क्या सीबीएसई टॉपर्स की सूची जारी करेगा?
सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए आधिकारिक टॉपर्स सूची जारी नहीं करेगा। बोर्ड ने पुष्टि की है कि वह राष्ट्रीय या क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय या तृतीय रैंक की घोषणा नहीं करेगा और न ही "प्रथम श्रेणी", "द्वितीय श्रेणी" या "विशिष्टता" जैसे शब्दों का उल्लेख करेगा। बोर्ड उन छात्रों को डिजिटल मेरिट प्रमाण पत्र जारी करेगा जो देश भर में अलग-अलग विषयों में शीर्ष 0.1% अंक प्राप्त करने वालों में शामिल होंगे।
बोर्ड ने अभी तक विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम के छात्रों के लिए परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 18.5 लाख से अधिक छात्रों के लिए सीबीएसई क्लास 12th 2026 एग्जाम 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई।
CBSE Class 12 Results 2026: पिछले वर्षों
सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 2025 में 13 मई, 2024 में 13 मई और 2023 में 12 मई को घोषित किया गया था। वहीं, 2025 का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39%, 2024 में 87.98 प्रतिशत और 2023 में 87.33% दर्ज किया गया है। परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
CBSE 12th Result 2026: कैसे डाउनलोड करें?
छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन करके cbse.nic पर अपने परिणाम देख सकेंगे:
- सीबीएसई की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं।
- ‘सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट करें।
- सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2026 जांचें व डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच