CBSE Class 10th Result 2025: सीबीएसई कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट cbseresults.nic.in पर जारी
Santosh Kumar | August 5, 2025 | 04:08 PM IST | 2 mins read
छात्र अब अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करके अपना सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट देख सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किया गया है। जुलाई 2025 में आयोजित पूरक परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा ने उन छात्रों को एक और अवसर प्रदान किया जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषय पास नहीं कर पाए थे।
सीबीएसई कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षा 15 से 22 जुलाई तक आयोजित की गई। अधिकांश विषयों के लिए परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक था, जबकि कुछ विषयों के लिए यह सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक थी।
CBSE Class 10th Result 2025: सीबीएसई कक्षा 10 पासिंग मार्क्स
सीबीएसई कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्मतिथि, विषयों के नाम, थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक, कुल अंक, ग्रेड या डिवीजन, पास या फेल जैसी जानकारी शामिल होगी।
सीबीएसई बोर्ड के अनुसार, पूरक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। उत्तीर्ण छात्र अब 11वीं कक्षा में अपनी पसंद का स्ट्रीम (विज्ञान, वाणिज्य या कला) चुन सकते हैं।
CBSE Compartment Result 2025: कैसे कर सकते हैं चेक?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
- पोर्टल पर सीबीएसई बोर्ड 10वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- सीबीएसई 10वीं पूरक परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- छात्र इसमें अपने अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।
छात्र डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को सीबीएसई के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर और अपने स्कूल द्वारा साझा किए गए छह अंकों के एक्सेस कोड का उपयोग करना होगा।
अगली खबर
]उच्च स्कूली कक्षाओं में पढ़ाई छोड़ने की दर चिंताजनक, 12वीं तक जीईआर घटकर 58%: अधिकारी ने कहा
उन्होंने कहा, "हमने प्राथमिक शिक्षा में उच्च नामांकन दर हासिल की है, लेकिन कक्षा 10 और 12 में पढ़ाई छोड़ने वालों की दर चिंता का विषय बनी हुई है।" संजय कुमार ने कहा कि छात्रों को उच्च कक्षाओं तक अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी