Saurabh Pandey | August 1, 2025 | 09:17 PM IST | 1 min read
सीबीएसई कक्षा 12वीं के सभी विषयों की पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई 2025 को पूरे देश और विदेशों में 26 देशों में आयोजित की गईं। ऐसे छात्र जो 5 अनिवार्य विषयों में से 1 विषय में अर्हक अंक प्राप्त करने में असमर्थ थे, उन्हें कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया था।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Now
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
CBSE 2026 Class 10 Second Board Exam QP's: Math | Math Std. | English | Science
CBSE 2026 Class 10 Second Board Exam Answer Key: Math | Math Std. | English | Science
Latest: Best Courses After 10th | Best Stream After 10th
Don't Miss: CBSE Class 10th QP's & Answer Key 2026
सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। छात्रों के सत्यापन की प्रक्रिया 6 अगस्त 2025 से शुरू होगी। इस संबंध में सर्कुलर अलग से जारी किया जाएगा।
सीबीएसई कक्षा 12वीं के सभी विषयों की पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई 2025 को पूरे देश और विदेशों में 26 देशों में आयोजित की गईं। ऐसे छात्र जो 5 अनिवार्य विषयों में से 1 विषय में अर्हक अंक प्राप्त करने में असमर्थ थे, उन्हें कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया था।
जिन छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया था, लेकिन वे अपना प्रदर्शन सुधारना चाहते हैं, उन्हें भी परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया था। पहले छात्रों को अगले वर्ष मुख्य परीक्षा के दौरान ही अपना प्रदर्शन सुधारने की अनुमति दी जाती थी।
रेगुलर छात्रों को मार्कशीट कम पासिंग सर्टिफिकेट उनके स्कूलों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। दिल्ली के प्रइवेट छात्रों को - उनकी मार्कशीट कम पासिंग सर्टिफिकेट उनके परीक्षा केंद्र पर भेजा जाएगा, और दिल्ली से बाहर के प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए उनकी मार्कशीट कम पासिंग सर्टिफिकेट उम्मीदवारों द्वारा आवेदन पत्र में दिए गए पते पर भेजा जाएगा।
वर्ष | पंजीकृत छात्र | उपस्थित छात्र | उत्तीर्ण छात्र | उत्तीर्ण प्रतिशत (%) |
|---|---|---|---|---|
2025 | 1,43,581 | 1,38,666 | 53,201 | 38.36% |
क्रम संख्या | वर्ष | पंजीकृत छात्र | उपस्थित छात्र | उत्तीर्ण छात्र | उत्तीर्ण प्रतिशत (%) |
|---|---|---|---|---|---|
1 | 2025 | 938 | 918 | 486 | 52.94% |
वर्ष | पंजीकृत छात्र | उपस्थित छात्र | उत्तीर्ण छात्र | उत्तीर्ण प्रतिशत (%) |
|---|---|---|---|---|
2025 | 278 | 273 | 137 | 50.18% |