CBSE Board Result 2025: सीबीएसई बोर्ड 10th 12th का रिजल्ट कब आएगा cbse.gov.in पर? डिजिलॉकर डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | May 1, 2025 | 02:35 PM IST | 2 mins read
CBSE Board class 10th Result: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 एसएमएस, डिजिलॉकर, उमंग ऐप और आईवीआरएस के माध्यम से भी जांच सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा मई महीने में ही सीबीएसई बोर्ड 10th रिजल्ट और सीबीएसई बोर्ड 12th रिजल्ट जारी किया जा सकता है। बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जांच सकेंगे।
CBSE 2026 Class 10 Second Board Exam QP's: Math | Math Std. | English | Science
CBSE 2026 Class 10 Second Board Exam Answer Key: Math | Math Std. | English | Science
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 सीबीएसई की वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीबीएसई आधिकारिक वेबसाइट के अलावा विद्यार्थी एसएमएस, डिजिलॉकर, उमंग ऐप और आईवीआरएस के माध्यम से 10वीं, 12वीं कक्षा के लिए cbse बोर्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CBSE कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम कल यानी 2 मई को घोषित किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिकतौर पर पुष्टि नहीं की है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लगभग 42 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। ऐसे मामलों में जहां कोई छात्र पास होने के लिए केवल एक या दो अंकों से रह जाता है, तो सीबीएसई उन्हें उत्तीर्ण करने के लिए ग्रेस मार्क्स देने पर विचार कर सकता है।
बता दें कि, पिछले वर्षों की तरह सीबीएसई भारी ट्रैफिक और संभावित वेबसाइट क्रैश से बचने के लिए बिना किसी पूर्व सूचना के भी सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी कर सकता है। लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्रों को cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CBSE Board Result 2025 Date: डिजिलॉकर से परिणाम कैसे जांचें?
cbse board class 10th result और cbse board class 12th result डिजिलॉकर से डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- डिजिलॉकर वेबसाइट cbse.digitallocker.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें।
- अपने पंजीकृत क्रेडेंशियल का उपयोग करके विद्यार्थी लॉगिन करें।
- ‘सीबीएसई कक्षा 10/12 परिणाम 2025’ सेक्शन पर जाएं।
- इसके बाद, अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें व सबमिट करें।
- सीबीएसई बोर्ड 2025 मार्कशीट दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा