CBSE: सीबीएसई कक्षा 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन और 10वीं-12वीं की एलओसी प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश जारी
Saurabh Pandey | September 11, 2026 | 03:42 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों का विवरण तैयार रखें और एलओसी जमा करने से पहले सभी जानकारी सत्यापित कर लें।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू और समयबद्ध तरीके से आयोजित करने के लिए सभी संबद्ध स्कूलों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के पंजीकरण और कक्षा 10वीं व 12वीं के लिए उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है।
सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों का विवरण तैयार रखें और एलओसी जमा करने से पहले सभी जानकारी सत्यापित कर लें।
बोर्ड ने निर्देश दिया है कि त्रुटिहीन आवेदन प्रक्रिया के लिए स्कूल छात्रों के व्यक्तिगत विवरण और उनके द्वारा चुने गए विषयों का सही रिकॉर्ड तैयार रखें। इसमें एडमिशन रजिस्टर के अनुसार छात्र का पूरा नाम, जन्मतिथि, लिंग, वर्ग तथा माता-पिता/अभिभावक का सही नाम और स्पेलिंग शामिल है। इसके अलावा, विषय-वार पंजीकरण और छात्रों के निर्धारित प्रारूप में फोटो एवं हस्ताक्षर भी अनिवार्य रूप से एकत्र करने को कहा गया है।
पिछली गलतियों से सबक लेने की हिदायत
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि बीते सत्रों में कई स्कूलों द्वारा गलत विषय कोड भरने, व्यक्तिगत विवरण में गड़बड़ी करने और समय सीमा के भीतर एलओसी जमा न करने जैसे मामले सामने आए थे। इसके बाद सुधार के अनुरोधों के कारण बोर्ड की कार्यप्रणाली प्रभावित हुई और परीक्षा प्रक्रियाओं में अनावश्यक देरी का सामना करना पड़ा।
Also read UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षा फॉर्म भरने, शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी
गलतियों से बचने के लिए स्कूलों को संदेश
बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों से बार-बार होने वाली इन त्रुटियों को गंभीरता से लेने का आह्वान किया है। स्कूलों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे LOC और पंजीकरण का अंतिम विवरण सबमिट करने से पहले प्रत्येक जानकारी की अच्छी तरह से जांच कर लें, ताकि बाद में छात्रों या स्कूल प्रशासन को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल