CBSE Private Candidate Form 2027 LIVE: सीबीएसई 10वीं-12वीं प्राइवेट कैंडिडेट फॉर्म आज, आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस
Santosh Kumar | October 8, 2026 | 12:20 PM IST | 2 mins read
2026-27 सत्र के लिए तय किया गया पाठ्यक्रम स्टूडेंट्स के लिए सीबीएसई की वेबसाइट cbseacademic.nic.in/curriculum_2027.html पर उपलब्ध है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download NowCBSE Private Candidate Form 2027 Live Updates: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) आज कक्षा 10वीं-12वीं के प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जारी करने जा रहा है। योग्य छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अप्लाई कर सकेंगे। ये परीक्षाएं मुख्य बोर्ड परीक्षाओं के साथ फरवरी और अप्रैल 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। छात्रों को निजी जानकारी, पिछली परीक्षा का रोल नंबर, विषय और परीक्षा के लिए पसंदीदा शहर की जानकारी देनी होगी। फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद, फीस का भुगतान करना होगा।
CBSE Private Candidate Form 2027: सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट फॉर्म शुल्क
बिना लेट फीस के आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर है। 24 से 30 अक्टूबर के बीच ₹2,000 की लेट फीस के साथ आवेदन जमा किए जा सकते हैं। इस समय के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
भारत में, अतिरिक्त विषय के लिए फीस ₹320 प्रति विषय है और कक्षा 12 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा की फीस ₹160 प्रति विषय है। नेपाल और अन्य देशों के लिए फीस अलग-अलग है। पेमेंट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है।
CBSE Private Candidate Syllabus 2027: सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट सिलेबस जारी
कैंडिडेट्स को 2026-27 सेशन के लिए तय किए गए करिकुलम का पालन करना होगा, जो cbseacademic.nic.in/curriculum_2027.html पर उपलब्ध है। स्टूडेंट्स के लिए पात्रता से जुड़ी जानकारी भी बोर्ड द्वारा जारी की गई है।
उम्मीदवार फॉर्म भरने के बाद अपनी जानकारी ध्यान से जांच लें, क्योंकि बाद में परीक्षा केंद्र का शहर बदला नहीं जा सकेगा। वर्किंग डेज में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच हेल्पलाइन (1800-11-8002) पर संपर्क किया जा सकता है।
सीबीएसई बोर्ड एडमिट कार्ड फरवरी 2027 में जारी होने की संभावना है। सीबीएसई ने सभी योग्य छात्रों से अपील की है कि वे समय सीमा से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें ताकि बिना अतिरिक्त शुल्क के प्रक्रिया पूरी हो सके।
October 8, 2026 | 12:20 PM IST
CBSE Private Candidate Portal: सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट पोर्टल
सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट पोर्टल पर जाने के लिए, 'cbse.gov.in/newsite/private/index.html' लिंक को अपने ब्राउजर में ओपन करें।
October 8, 2026 | 11:40 AM IST
CBSE 2027 Tentative Exam Schedule: सीबीएसई 2027 परीक्षा का संभावित शेड्यूल
साल 2027 के लिए सीबीएसई क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल अक्टूबर और नवंबर के बीच जारी होने की उम्मीद है।
October 8, 2026 | 11:15 AM IST
CBSE Board Private Candidate Form 2027: सीबीएसई 10वीं-12वीं प्राइवेट कैंडिडेट फॉर्म लिंक
योग्य छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अप्लाई कर सकेंगे। ये परीक्षाएं मुख्य बोर्ड परीक्षाओं के साथ फरवरी और अप्रैल 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी।
October 8, 2026 | 11:14 AM IST
CBSE Private Candidate Form 2027: सीबीएसई 10वीं-12वीं प्राइवेट कैंडिडेट फॉर्म आज,
सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) आज कक्षा 10वीं-12वीं के प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जारी करने जा रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच