CBSE 2024 Admit Card: सीबीएसई 2024 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, परीक्षा 15 फरवरी से
Santosh Kumar | February 3, 2024 | 11:28 AM IST | 1 min read
सीबीएसई बोर्ड रेगुलर और प्राइवेट दोनों छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। हॉल टिकट छात्र संबंधित स्कूलों से इसे प्राप्त कर सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध होगा। सीबीएसई बोर्ड रेगुलर और प्राइवेट दोनों छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। हॉल टिकट जारी होने के बाद छात्र संबंधित स्कूलों से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
New: CBSE Practical Exam Date Sheet 2027
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि एडमिट कार्ड पर स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए बिना हस्ताक्षरित प्रवेश पत्र स्वीकार नहीं करेगा जिसके कारण छात्रों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा की तारीखों की बात करें तो CBSE 2024 कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच आयोजित करेगा। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 2 अप्रैल 2024 तक चलेंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षा एकल पाली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच कराई जाएंगी।
बोर्ड ने अभी तक CBSE 2024 Admit Card जारी नहीं किया है। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे CBSE 2024 Admit Card जारी होने के बाद उसमें दर्ज किए गए अपने विवरण की जांच कर लें। एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा स्थल और महत्वपूर्ण परीक्षा दिवस के निर्देशों के साथ अन्य विवरण होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी