CAT 2026 Registration: कैट रजिस्ट्रेशन डेडलाइन 22 सितंबर तक बढ़ी, 29 नवंबर को परीक्षा, जानें एडमिट कार्ड डेट
Santosh Kumar | September 15, 2026 | 02:12 PM IST | 1 min read
जनरल, ईडबल्यूएस और एनसी-ओबीसी कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस ₹2,700 है और एससी, एसटी और पीडबल्यूडी कैटेगरी के लिए ₹1,350 है।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा बढ़ा दी है। जिन एप्लीकेशन की समय-सीमा पहले 15 सितंबर को खत्म होने वाली थी, उन्हें अब 22 सितंबर को शाम 5 बजे तक स्वीकार किया जाएगा। यह परीक्षा आईआईटी इंदौर द्वारा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार कैट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए जमा कर सकते हैं।
Free CAT 2026 practice: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs 2026 | Top 100 B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Free open mock before the actual exam
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अगस्त को सुबह 10 बजे शुरू हुई। कैट 2026 परीक्षा 29 नवंबर को 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी, जिसमें 3 सेक्शन होंगे। हर सेक्शन के लिए 40 मिनट का समय तय किया गया है।
CAT 2026 Admit Card: कैट एडमिट कार्ड डेट
कैट एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे और यह परीक्षा के दिन तक उपलब्ध रहेगा। परीक्षा देश भर के लगभग 170 शहरों में आयोजित की जाएगी।
कैट एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवार अपनी पसंद के 5 शहर चुन सकते हैं। जनरल, ईडबल्यूएस और एनसी-ओबीसी कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस ₹2,700 है और एससी, एसटी और पीडबल्यूडी कैटेगरी के लिए ₹1,350 है।
CAT 2026 Registration: आवेदन संबंधी निर्देश
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी यूनिवर्सिटी या संस्थान से कम से कम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को शैक्षणिक योग्यता में 5% की छूट दी गई है।
अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो रहे या परिणाम नतीजों का इंतजार कर रहे उम्मीदवार भी आवेदन के लिए पात्र होंगे। कैट रिजल्ट जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मीद है। अधिक जानकारी के लिए ब्रोशर देखें।
Quick Watch
]अगली खबर
]एबीवीपी ने हाई-लेवल टास्क फोर्स को परीक्षा सुधार संबंधी सिफारिशें सौंपीं; नीट साल में 2 बार कराने का सुझाव
इसमें कहा गया है कि सिफारिशों में तत्काल, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक सुधारों को शामिल किया गया है जिनका उद्देश्य नीट सहित विभिन्न प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और छात्र-अनुकूल बनाना है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार