CAT Admit Card 2026: कैट एडमिट कार्ड iimcat.ac.in पर 4 नवंबर को आएगा, डाउनलोड चरण और परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | October 27, 2026 | 04:04 PM IST | 2 mins read

आईआईएम कैट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आईआईएम कैट 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर (IIM Indore ) द्वारा कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 के लिए एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर आईआईएम कैट हॉल टिकट 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

कैट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैट 2026 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा तिथि व स्लॉट, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 का आयोजन 29 नवंबर को तीन पालियों में किया जाएगा। स्लॉट 1 का समय सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, स्लॉट 2 का समय दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और स्लॉट 3 का समय शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक है। प्रत्येक स्लॉट की अवधि 120 मिनट निर्धारित की गई है।

Also read दिल्ली दंगे के आरोपी को गाजियाबाद के एक विश्वविद्यालय में एलएलबी की कक्षा में शामिल होने की नहीं मिली अनुमति

कैट 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में 3 सेक्शन को शामिल किया गया है, जिसमें वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA) से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

IIM CAT Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईआईएम कैट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आईआईएम कैट की वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, कैट 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट करें।
  • आईआईएम कैट हॉल टिकट 2026 जांचें व प्रिंट लें।

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) और दूसरे भाग लेने वाले संस्थानों में मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस वर्ष कैट 2026 प्रवेश परीक्षा आईआईएम इंदौर द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]