CAT 2024: दिल्ली एनसीआर में टॉप 5 एमबीए कॉलेज कौन से हैं? एनआईआरएफ रैंकिंग और फीस जानें
Abhay Pratap Singh | December 20, 2024 | 05:15 PM IST | 3 mins read
एमबीए की डिग्री सबसे अधिक मांग वाले करियर विकल्पों में से एक है। अधिकतर टॉप एमबीए कॉलेज कैट स्कोर के माध्यम से प्रवेश देते हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में करीब 15 से अधिक एमबीए कॉलेज हैं। इनमें से 11 एमबीए कॉलेज निजी स्वामित्व वाले और 6 कॉलेज सार्वजनिक/ सरकारी संगठनों के स्वामित्व वाले हैं। दिल्ली-एनसीआर के शीर्ष एमबीए कॉलेजों में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) सबसे लोकप्रिय प्रवेश परीक्षा है। इसके अलावा, कुछ एमबीए संस्थान XAT और CMAT जैसी मैनेजमेंट एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से छात्रों को एमबीए कार्यक्रम में एडमिशन देते हैं।
एनआईआरएफ रैंकिंग क्या है -
एनआईआरएफ का फुल फॉर्म नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (National Institute Ranking Framework) है। एनआईआरएफ रैंकिंग भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा अलग-अलग मानकों के आधार पर विश्वविद्यालय और कॉलेज की रैंकिंग लागू की जाने वाली एक वार्षिक रैंकिंग प्रणाली है। इसका उद्देश्य शिक्षण, सीखने, शोध, स्नातक परिणाम, धारणा और अन्य जैसे विभिन्न मापदंडों के आधार पर भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन और रैंकिंग करना है। एनआईआरएफ रैंकिंग के माध्यम से भारत भर के 8,686 उच्च शिक्षा संस्थानों (HEIs) को 13 कैटेगरी में रैंकिंग दी जाती है।
एमबीए क्या है -
एमबीए की डिग्री सबसे अधिक मांग वाले करियर विकल्पों में से एक है। एमबीए का फुल फॉर्म मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन है। एमबीए दो साल का डिग्री प्रोग्राम है। वाणिज्य, व्यवसाय और प्रबंधन के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले छात्रों के लिए एमबीए कोर्स उनके करियर के क्षेत्र में प्रगति के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होता है। बता दें कि, भारत में 4,500 से अधिक निजी, सरकारी कॉलेज और डीम्ड विश्वविद्यालय विभिन्न फील्ड में एमबीए पाठ्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश देता है।
Top MBA Colleges in Delhi/NCR - दिल्ली एनसीआर में टॉप 5 एमबीए कॉलेज
उम्मीदवार इस लेख में दिल्ली-एनसीआर के टॉप 5 एमबीए कॉलेज, फीस और एनआईआरएफ रैंकिंग की जांच कर सकते हैं:
1) आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) -
दिल्ली-एनसीआर में स्थित शीर्ष एमबीए कॉलेजों में पहला नाम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली का शामिल है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में आईआईटी दिल्ली को चौथा स्थान मिला है। आईआईटी दिल्ली का प्रबंधन अध्ययन विभाग (DoMS) मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम प्रदान करता है, जिसमें दो वर्षीय पीजीडीएम कार्यक्रम और एक वर्षीय ईएमबीए कार्यक्रम शामिल है। एमबीए पूर्णकालिक कार्यक्रम की कुल फीस 12 लाख रुपये है। 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक और कैट उत्तीर्ण उम्मीदवार आईआईटी दिल्ली के एमबीए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
2) एमडीआई गुरुग्राम (MDI Gurgaon) -
गुरुग्राम स्थित मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (MDI) एक निजी संस्थान है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में एमडीआई गुरुग्राम को 11वीं रैंक मिली है। एमडीआई गुरुग्राम को एसोसिएशन ऑफ एमबीए (AMBA) और एएसीएसबी द्वारा मान्यता प्राप्त है। मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट गुरुग्राम में एमबीए या पीजीडीएम की कुल ट्यूशन फीस 8.25 लाख रुपये से 26 लाख रुपये तक है। इंटर और स्नातक 50% अंकों के साथ तथा कैट/ एमएटी/ एक्सएटी/ सीएमएटी/ एटीएमए में से कोई एक प्रवेश परीक्षा उम्मीदवार उत्तीर्ण हो।
Also read CAT 2024: कैट 2024 में 60-70 पर्सेंटाइल स्वीकार करने वाले टॉप एमबीए कॉलेज; पात्रता और शुल्क जानें
3) आईआईएम रोहतक (IIM Rohtak)
भारतीय प्रबंधन संस्थान, रोहतक दिल्ली-एनसीआर के बेस्ट एमबीए कॉलेजों में से एक है। आईआईएम रोहतक को एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में 12वीं रैंक मिली है। आईआईएम रोहतक में दो वर्षीय पूर्णकालिक PGPM प्रोग्राम में छात्र दाखिला ले सकते हैं। आईआईएम रोहतक में पीजीपीएम प्रोग्राम की कुल ट्यूशन फीस 17.90 लाख रुपये है। 10+2 में 60% अंक व स्नातक उत्तीर्ण करने वाले और कैट परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार आईआईएम रोहतक के एमबीए प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं।
4) आईआईएफटी दिल्ली (IIFT Delhi) -
भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) दिल्ली भारत के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में से एक है। आईआईएफटी दिल्ली इंटरनेशनल बिजनेस में MBA, इंटरनेशनल बिजनेस में वीकेंड MBA और बिजनेस एनालिटिक्स में MBA जैसे एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश देता है। दिल्ली स्थित आईआईएफटी में MBA की कुल फीस 4.5 लाख रुपये से लेकर 21.77 लाख रुपये तक है। स्नातक स्तर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने और कैट/ आईआईएफटी एग्जाम में सफल कैंडिडेट प्रवेश ले सकते हैं। आईआईएफटी दिल्ली की एनआईआरएफ रैंक 15 है।
5) जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली (Jamia Millia Islamia) -
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) अपने फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडी (FMS) विभाग के माध्यम से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) कार्यक्रम प्रदान करता है। जामिया मिलिया इस्लामिया एनआईआरएफ रैंकिंग में 25वें स्थान पर है। जेएमआई, नई दिल्ली में एमबीए की कुल फीस 38.5 हजार रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक है। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री और जेएमआई प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार जेएमआई से एमबीए कर सकते हैं।
Quick Watch
]अगली खबर
]CAT 2024 Toppers List: 100 पर्सेंटाइल पाने वाले 14 में से 5 अभ्यर्थी महाराष्ट्र से, देखें राज्यवार टॉपर्स सूची
कैट 2023 में भी कुल 14 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया था, हालांकि उस दौरान सभी 14 टॉपर पुरुष थे। आईआईएम कलकत्ता ने कैट 2024 के राज्यवार टॉपर्स की सूची भी प्रकाशित की है।
Santosh Kumar | 3 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार