CAT 2024 Result: आईआईएम कैट परीक्षा परिणाम घोषित, आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर चेक करें रिजल्ट
Santosh Kumar | December 19, 2024 | 10:37 PM IST | 2 mins read
आईआईएम कैट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। आईआईएम कैट परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। कैट 2024 परीक्षा आईआईएम कलकत्ता द्वारा 24 नवंबर को आयोजित की गई थी। कैट परिणाम 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
New: Registration Guide | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage | PYQ's: Quant | VARC | DILR
Don't Miss: Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets | RC | 10 Repeated Quant Concepts
Check: Career Launcher Race to 99%ile - 10 hours of extensive masterclass to Ace CAT
Latest: Register for Career Launcher Open Mock and experience CAT before actual CAT
कैट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। संस्थान ने कैट 2024 परिणाम प्रोविजनल आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों के आधार पर जारी किया है।
CAT Percentile 2024: 14 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए
इस साल कैट में 14 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। इनमें से 13 उम्मीदवार इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं और एक नॉन-इंजीनियरिंग स्ट्रीम से है। 29 उम्मीदवारों ने 99.99 पर्सेंटाइल स्कोर किया है।
इनमें से 25 इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं और 4 नॉन-इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं। इसके साथ ही, 99.98 पर्सेंटाइल स्कोर करने वाले 30 उम्मीदवारों में से 20 इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं और 10 नॉन-इंजीनियरिंग स्ट्रीम से हैं।
CAT 2024 Result: कैट रिजल्ट 2024 डिटेल्स
कैट 2024 परीक्षा में 2.93 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। कैट 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का मुख्य विवरण होता है।
इसमें अभ्यर्थी का पंजीकरण नंबर, नाम, श्रेणी, लिंग, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, ईमेल आईडी, स्केल्ड स्कोर (समग्र और अनुभाग-वार), प्रतिशत स्कोर (समग्र और अनुभाग-वार) और स्कोर वैधता अवधि शामिल है।
CAT Results 2024: कैट रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईआईएम कैट 2024 परिणाम देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर कैट 2024 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- आईडी लॉगिन करें, कैट 2024 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- परिणाम देखें और कैट स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा