Trusted Source Image

UPSSSC Pharmacist 2024 Mains Exam Fee: भेषजिक आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की सुविधा शुरू

Abhay Pratap Singh | August 25, 2026 | 04:29 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक 2024 मेन्स एग्जाम फीस जमा किए बिना उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।

यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक 2024 मुख्य परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक 2024 मुख्य परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 25 अगस्त से विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा 2024 के अंतर्गत भेषजिक (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की सुविधा शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक 2024 मेन्स एग्जाम के लिए अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 200 रुपये तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कैंडिडेट को 80 रूपये शुल्क जमा करना होगा। दिव्यांग कैटेगरी के व्यक्तियों को शुल्क भुगतान में पूरी तरह से छूट दी गई है।

उम्मीदवारों को ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी और वेरिफिकेशन कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा 2024 के लिए पीईटी स्कोर 2023 के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट ही फीस जमा करने के लिए पात्र हैं।

Also readUPSSSC ANM Result 2026: यूपीएसएसएससी एएनएम रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी, 10272 कैंडिडेट डीवी के लिए चयनित

यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन 20 सितंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ऑफलाइन मोड दो घंटे की अवधि के लिए किया जाएगा। लिखित मेन्स एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से वेबसाइट के माध्यम से उचित समय पर सूचित किया जाएगा”

UPSSSC Pharmacist Ayurvedic 2024 Mains Exam Fee: शुल्क भुगतान प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेद मेन्स एग्जाम 2024 फीस का भुगतान कर सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की वेबसाइट https://upsssc.gov.in/Default.aspx पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘मेन एग्जाम फीस डिपॉजिट’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब, आवश्यक क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें और शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications