Trusted Source Image

SSC Stenographer 2025 Final Result: एसएससी स्टेनोग्राफर फाइनल रिजल्ट जारी, 1715 कैंडिडेट चयनित

Abhay Pratap Singh | August 25, 2026 | 07:09 PM IST | 2 mins read

आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी में कुल 232 रिक्तियों और आशुलिपिक ग्रेड डी में 1,483 खाली पदों के लिए सभी उम्मीदवारों की सिफारिश की है।

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी 2025 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी 2025 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 25 अगस्त को ‘स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2025’ का अंतिम परिणाम ऑनलाइन माध्यम में घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

कुल चयनित 1715 उम्मीदवारों में से 1,055 उम्मीदवारों ने अपना आवंटन स्वीकार कर लिया है, जबकि 549 कैंडिडेट ने बेहतर आवंटन के लिए अपना विकल्प ओपन रखा। इसके अलावा, अनुपस्थित अभ्यर्थियों के कारण रिक्त सीटों पर 111 नए उम्मीदवारों को आवंटन दिया गया।

आयोग ने बताया कि, “आगे की चयन प्रक्रिया के लिए कुल 1715 उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है और उनकी सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।”

नोटिस में कहा गया कि, योग्य उम्मीदवारों को पदों का आवंटन उनकी मेरिट और ऑनलाइन जमा की गए पदों की प्राथमिकता के आधार पर किया गया है। साथ ही, स्लाइडिंग/ पहचान सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों द्वारा चुने गए FIX/FLOAT विकल्प को भी ध्यान में रखा गया है।

आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी में कुल 232 रिक्तियों और आशुलिपिक ग्रेड डी में 1,483 खाली पदों के लिए सभी 1715 उम्मीदवारों की सिफारिश की है। स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2025 के फाइनल रिजल्ट में शामिल उम्मीदवारों को नई रैंक दी गई हैं। ये रैंक FRTA में दी गई रैंक की जगह लेंगी।

Also readUPSSSC ANM Result 2026: यूपीएसएसएससी एएनएम रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी, 10272 कैंडिडेट डीवी के लिए चयनित

एसएससी ने बताया कि, अंतिम परिणाम में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया संबंधित विभाग द्वारा पूरी की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार को अंतिम परिणाम घोषित होने के 6 महीने के भीतर संबंधित विभाग से कोई सूचना या पत्र नहीं मिलता है, तो उसे तुरंत उस विभाग से संपर्क करना चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता/ जाति/ श्रेणी आदि के प्रमाण-पत्रों/ दस्तावेजों की जांच के बाद यदि आवेदन में किया गया कोई भी दावा प्रमाण-पत्रों/ डॉक्यूमेंट से साबित नहीं होता है, तो कैंडिडेट की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

क्वालिफाइड/ नॉन-क्वालिफाइड उम्मीदवारों के विस्तृत अंक जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी 2025 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ जांच सकते हैं।

SSC Stenographer Grade C & D 2025 Final Result: टाई नियम

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) में एक से अधिक उम्मीदवारों के कुल अंक बराबर आने पर टाई को सुलझाने के लिए नीचे दिए गए तरीकों को पालन किया जाता है।

  1. पार्ट-3 (यानी इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन) में अंक
  2. पार्ट-2 (यानी जनरल अवेयरनेस) में अंक
  3. जन्म तिथि, अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को ऊपर रखा जाएगा।
  4. उम्मीदवारों के नामों का वर्णमाला के अनुसार क्रम (अल्फाबेटिकल ऑर्डर)।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications