कैट 2023 एडमिट कार्ड 25 अक्टूबर को iimcat.ac.in पर होगा जारी; प्रश्न पत्र पैटर्न
Alok Mishra | October 12, 2023 | 12:25 PM IST | 1 min read
21 भारतीय प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश के लिए CAT 2023 परीक्षा 26 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम लखनऊ) द्वारा कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट (कैट 2023) के एडमिट कार्ड 25 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी किए जाएंगे। कैट 2023 परीक्षा 26 नवंबर को तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।
कैट 2023 प्रश्न पत्र को तीन खंडों में विभाजित होगी जो - भाषा और पढ़कर समझने की क्षमता, आंकड़ों की समझ और तर्क तथा गणितीय क्षमता को परखने पर केंद्रित होते हैं। प्रत्येक खंड को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 40 मिनट का समय मिलता है, पूरी परीक्षा 120 मिनट की होगी। छात्र किसी खंड के प्रश्नों का उत्तर देते समय दूसरे खंड में नहीं जा पाएंगे।
कैट 2023 की उपयोगिता
कैट 2023 का आयोजन 21 भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIM) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। परीक्षा का स्कोर कई अन्य संस्थानों जैसे फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एफएमएस- डीयू), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, त्रिची; बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज, पिलानी; इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बीएचयू और एमडीआई गुड़गांव द्वारा भी स्वीकार किया जाता है। इसका उपयोग भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) द्वारा अपने प्रबंधन कार्यक्रमों के लिए भी किया जाता है।
यह भी देखें- कैट 2023
कैट 2023 ट्यूटोरियल
उम्मीदवार अक्टूबर 2023 से कैट वेबसाइट पर परीक्षा के प्रारूप को समझने के लिए ट्यूटोरियल की मदद ले सकेंगे। आईआईएम लखनऊ ने कहा है कि उम्मीदवारों को कैट वेबसाइट पर उपलब्ध ट्यूटोरियल की पहले से मदद ले लेनी चाहिए।
कैट 2023 का परिणाम जनवरी के मध्य में घोषित किया जाएगा, जिसके बाद स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर उपलब्ध होंगे। अधिकारियों ने कहा है कि उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से एसएमएस द्वारा भी सूचित किया जाएगा। CAT 2023 का स्कोर प्रवेश के लिए 31 दिसंबर, 2024 तक मान्य होगा। इस वर्ष लगभग 3.3 लाख उम्मीदवारों ने CAT 2023 के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें पिछले वर्ष की तुलना में 30% की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।
Quick Watch
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी