UP School News: बलिया में फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में 86 लोगों पर केस दर्ज, अधिकारी ने दी जानकारी
Press Trust of India | August 8, 2025 | 03:47 PM IST | 1 min read
जांच में 42 शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा सामने आया है, अन्य नियुक्तियों की जांच जारी है। 42 शिक्षकों का वेतन भुगतान रोक दिया गया है।
बलिया: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में समाज कल्याण विभाग से अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 42 शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति के मामले में कुल 86 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार (8 अगस्त) को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, मऊ के तीन पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारियों, तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चार खंड शिक्षा अधिकारियों, समाज कल्याण विभाग के तीन पर्यवेक्षकों/सहायकों, सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों के 42 शिक्षकों, 19 प्रबंधकों और 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
42 आरोपी शिक्षकों का वेतन रोका गया
अधिकारियों ने बताया कि 42 आरोपी शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। मऊ कोतवाली में पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, तीन पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारियों और 72 अन्य नामजद व 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा की तहरीर पर तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारियों बलदेव त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह एवं विमला राय सहित 72 लोगों के विरुद्ध नामजद हैं।
अन्य नियुक्तियों की जांच अभी जारी
पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। रश्मि मिश्रा ने बताया कि मऊ जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदान प्राप्त और निजी प्रबंध तंत्र द्वारा संचालित विद्यालयों में 2014 के बाद कुल 70 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है।
उन्होंने बताया कि जांच में 42 शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा सामने आया है। अन्य नियुक्तियों की जांच अभी जारी है। 42 शिक्षकों का वेतन भुगतान रोक दिया गया है और फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
अगली खबर
]HBSE 10th Compartment Result 2025: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट घोषित, bseh.org.in पर करें चेक
जिन छात्रों ने जुलाई 2025 में आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल