BTSC Staff Nurse DV Dates 2026: बिहार बीटीएससी स्टाफ नर्स दस्तावेज सत्यापन की तिथियां घोषित, शिफ्ट टाइमिंग्स
Saurabh Pandey | April 12, 2026 | 11:51 AM IST | 1 min read
अभ्यर्थियों की सूची (एप्लीकेशन नंबर के अनुसार) और उन्हें आवंटित तिथि/पाली की पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवारों को समय पर उपस्थित होना होगा।
नई दिल्ली : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने स्टाफ नर्स कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा योग्य पाए गए उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों की जांच पटना स्थित कार्यालय में की जाएगी।
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिना कॉल लेटर किसी भी उम्मीदवार को परिसर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
BTSC Staff Nurse DV Dates 2026: दस्तावेज सत्यापन तिथियां
बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन बिहार तकनीकी सेवा आयोग, 19, हार्डिंग रोड, पटना में 17 अप्रैल से 12 मई 2026 तक चलेगा। दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।
Bihar btsc staff nurse dv: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
बीटीएससी स्टॉफ नर्स दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थी अपना कॉल लेटर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें और अपना कॉल लेटर प्राप्त करें।
दस्तावेज सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाना अनिवार्य है-
- कॉल लेटर - आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र।
- आवेदन फॉर्म - ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की प्रिंटेड कॉपी।
- मूल प्रमाण-पत्र - आवेदन के समय लगाए गए सभी सर्टिफिकेट्स की ओरिजिनल कॉपी।
- फोटोकॉपी - सभी प्रमाण-पत्रों की दो सेट स्व-अभिप्रमाणित (Self-Attested) प्रतियां।
- चेक लिस्ट फॉर्म - ऑनलाइन आवेदन की प्रविष्टियों के अनुसार तैयार किया गया चेक लिस्ट फॉर्म।
अगली खबर
]MPESB Group 5 Admit Card 2026: एमपीईएसबी ग्रुप 5 एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी, जानें परीक्षा का शेड्यूल
एमपीईएसबी ग्रुप 5 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपलोड किए गए हैं। उम्मीदवार अब अपने पंजीकरण संख्या, रोल नंबर या पासवर्ड का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल