BTEUP June Result 2026: बीटीईयूपी जून परीक्षा के री-इवैल्यूएशन रिजल्ट घोषित, bteup.ac.in पर चेक करें परिणाम
Santosh Kumar | October 12, 2026 | 02:57 PM IST | 1 min read
री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के दौरान आंसर शीट की दोबारा जांंच की गई; इसमें मार्क्स बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या वैसे ही रह सकते हैं।
नई दिल्ली: बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश (बीटीईयूपी) ने जून 2026 में आयोजित इवन सेमेस्टर और स्पेशल बैक पेपर परीक्षाओं के लिए री-इवैल्यूएशन के नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर अपने अपडेटेड नतीजे देख सकते हैं। ये नतीजे उन उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए हैं जिन्होंने मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन किया।
बोर्ड ने जून 2026 सेशन के लिए परीक्षाएं मई और जून के बीच आयोजित की। जुलाई-अगस्त 2026 में मुख्य परीक्षा के नतीजे आने के बाद, अगस्त में री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई।
BTEUP June Result 2026: बीटीईयूपी मार्कशीट डाउनलोड करें
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, काउंसिल ने री-इवैल्यूएशन का काम पूरा कर लिया है और नतीजे ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए हैं। छात्रों को अपने नतीजे देखने के लिए अपने एनरोलमेंट नंबर की जरूरत होगी।
छात्र भविष्य के लिए बीटीईयूपी जून परीक्षा की मार्कशीट डाउनलोड और सेव कर सकते हैं। री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के दौरान आंसर शीट की दोबारा जांंच की गई; इसमें मार्क्स बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या वैसे ही रह सकते हैं।
BTEUP June Result 2026: बीटीईयूपी री-इवैल्यूएशन रिजल्ट कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से बीटीईयूपी जून परीक्षा के री-इवैल्यूएशन रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट सेक्शन लिंक को ओपन करें।
- अब उन्हें री-इवैल्यूएशन रिजल्ट का लिंक चुनना होगा।
- मांगे गए विवरण दर्ज करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर देखें।
बीटीईयूपी रिजल्ट डिप्लोमा, फार्मेसी और अन्य संबंधित कोर्स के छात्रों के लिए उपलब्ध हैं। जो छात्र री-इवैल्यूएशन के बाद पास हो गए हैं या जिनके मार्क्स में सुधार हुआ है, वे अगले सेमेस्टर या आगे की पढ़ाई के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
अगली खबर
]Delhi Protests: जंतर-मंतर अब प्रदर्शन स्थल नहीं, रामलीला मैदान समेत 3 जगहें तय, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश
पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, अब सार्वजनिक विरोध-प्रदर्शनों के लिए 3 नई जगहें तय की गई हैं। यह फैसला गृह मंत्रालय द्वारा गठित समिति की सिफारिशों पर आधारित है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार