Trusted Source Image

Delhi Protests: जंतर-मंतर अब प्रदर्शन स्थल नहीं, रामलीला मैदान समेत 3 जगहें तय, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश

Santosh Kumar | October 12, 2026 | 02:10 PM IST | 1 min read

नई तय की गई जगहों में रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली में सीबीडी ग्राउंड शामिल हैं। इन तीनों जगहों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए एक विस्तृत और संशोधित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर अलग से जारी किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस का यह फैसला गृह मंत्रालय द्वारा गठित समिति की सिफारिशों पर आधारित है। (इमेज-पीटीआई)
दिल्ली पुलिस का यह फैसला गृह मंत्रालय द्वारा गठित समिति की सिफारिशों पर आधारित है। (इमेज-पीटीआई)

नई दिल्ली: राजधानी में विरोध-प्रदर्शन और धरने वाली जगहों के संबंध में एक अहम कदम उठाते हुए, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को तय विरोध-प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है। पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब सार्वजनिक विरोध-प्रदर्शनों के लिए 3 नई जगहें तय की गई हैं। यह फैसला गृह मंत्रालय द्वारा गठित समिति की सिफारिशों पर आधारित है। यह आदेश अप्रैल 2022 के पुराने स्टैंडिंग ऑर्डर में आंशिक संशोधन के रूप में जारी किया गया है।

नई तय की गई जगहों में रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली में सीबीडी ग्राउंड शामिल हैं। इन तीनों जगहों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए एक विस्तृत और संशोधित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर अलग से जारी किया जाएगा।

राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर दशकों से विरोध-प्रदर्शन की एक अहम जगह रही है, जहां राजनीतिक पार्टियां, छात्र संगठन, किसान समूह और आम नागरिक सरकार के सामने अपनी बात रखने के लिए इकट्ठा होते रहे हैं।

Also readCJP Protest: कॉजपा ने दिल्ली पुलिस से मांगी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

हालांकि, सुरक्षा, ट्रेफिक और आस-पास रहने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, इस जगह को अब विरोध-प्रदर्शन के लिए तय जगहों की सूची से हटा दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने वैकल्पिक जगहें उपलब्ध कराई हैं।

रामलीला मैदान लंबे समय से विरोध-प्रदर्शनों के स्थल के तौर पर जाना जाता रहा है, जबकि बुराड़ी ग्राउंड व सीबीटी ग्राउंड को अब सूची में शामिल किया गया। त्योहारी सीजन को देखते हुए, यह फैसला सरकार की बड़ी रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications