BSSC Recruitment 2025: बीएसएससी सीजीएल 4, ऑफिस अटेंडेंट पदों पर आवेदन की लास्ट डेट नजदीक
Saurabh Pandey | September 23, 2025 | 05:27 PM IST | 2 mins read
बीएसएससी सीजीएल चयन प्रक्रिया में पदों के आधार पर विभिन्न चरण शामिल हैं। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होते हैं।
नई दिल्ली : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल-4 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in या onlinebssc.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बीएसएससी सीजीएल 4 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि ऑफिस अटेंडेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 37 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
BSSC Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
बीएसएससी सीजीएल 4 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
BSSC Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल - 4) और ऑफिस अटेंडेंट के कुल 5208 पदों पर रिक्तियां जारी की हैं। इनमें सीजीएल के जरिए राज्य के छह विभागों में 1481 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं ऑफिस अटेंडेंट के 3727 पदों पर भर्ती होगी।
BSSC Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न
बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकृति की होगी। इस परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य विज्ञान और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न होंगे। कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। इस चरण में उम्मीदवार के सामान्य ज्ञान और बौद्धिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।
BSSC Recruitment 2025: न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स
|
कैटेगरी
|
न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स |
|---|---|
|
अनारक्षित वर्ग
|
40 प्रतिशत
|
|
पिछड़ा वर्ग
|
36.5 प्रतिशत
|
|
ओबीसी
|
34 प्रतिशत
|
|
एससी/एसटी
|
32 प्रतिशत
|
|
महिला वर्ग
|
32 प्रतिशत
|
|
दिव्यांग (सभी वर्ग)
|
32 प्रतिशत
|
Also read IB ACIO Answer Key 2025: आईबी एसीआईओ आंसर की चरण 1 परीक्षा के लिए mha.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
BSSC CGL Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
बीएसएससी सीजीएल चयन प्रक्रिया में पदों के आधार पर विभिन्न चरण शामिल हैं। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार