Bihar Madarsa Board Exam 2025: बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने फौकानिया और मौलवी परीक्षा कार्यक्रम किया जारी
Abhay Pratap Singh | November 8, 2024 | 12:55 PM IST | 1 min read
बीएसएमईबी फौकानिया और मौलवी परीक्षाएं 22 से 28 जनवरी, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। इसका परिणाम मार्च 2025 में जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड (BSMEB) ने बीएसएमईबी फौकानिया एवं मौलवी परीक्षा 2025 के लिए टाइम टेबल की घोषणा कर दी है। बिहार मदरसा बोर्ड 2025 की परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsmebpatna.com पर जाकर बीएसएमईबी फौकानिया और मौलवी परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार स्टेट मदरसा बोर्ड द्वारा फौकानिया और मौलवी वर्ग की परीक्षाएं 22 जनवरी से 28 जनवरी, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। बीएसएमईबी 2025 बोर्ड परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 8:45 से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी।
नोटिस में कहा गया कि, “वर्ग फौकानिया में केवल विज्ञान विषय में 20 अंकों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 2 फरवरी, 2025 को अपने-अपने मदरसों में ही आयोजित किए जाएंगे। वर्ग फौकानिया एवं मौलवी परीक्षा 2025 के परीक्षार्थियों को 15 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने और उसे समझने के लिए दिया जाएगा।”
बीएसएमईबी ने आगे कहा कि, “वर्ग मौलवी की प्रैक्टिकल परीक्षा में मौलवी आर्ट्स में गृह विज्ञान (केवल छात्राओं के लिए) 30 अंक, मौलवी साइंस में प्रैक्टिकल भौतिकी शास्त्र 30 अंक, रसायन शास्त्र 30 अंक और जीव विज्ञान के प्रैक्टिकल 30 अंक के 4 फरवरी, 2025 को आयोजित किए जाएंगे।”
Bihar Madarsa Board Result 2025: एग्जाम शेड्यूल
छात्र नीचे दी गई सारणी में वर्ष 2025 के लिए बिहार मदरसा बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
|
फौकानिया
|
मौलवी आर्ट्स | मौलवी साइंस | मौलवी कॉमर्स | मौलवी इस्लामियात | |||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| दिनांक | दिन | प्रथम पाली | द्वितीय पाली | प्रथम पाली | द्वितीय पाली |
प्रथम पाली
|
द्वितीय पाली
|
प्रथम पाली | द्वितीय पाली |
प्रथम पाली
|
द्वितीय पाली |
| 22/01/2025 | बुधवार | दिनीयात प्रथम | दिनीयात द्वितीय |
दिनीयात प्रथम
|
दिनीयात द्वितीय
|
दिनीयात प्रथम |
दिनीयात द्वितीय |
दिनीयात प्रथम |
दिनीयात द्वितीय |
दिनीयात प्रथम |
दिनीयात द्वितीय |
| 23/01/2025 | गुरुवार | ऊर्दू | अरबी | अरबी | ऊर्दू | अरबी | ऊर्दू | अरबी | ऊर्दू | अरबी | ऊर्दू |
|
25/01/2025
|
शनिवार | फारसी | हिंदी | अंग्रेजी/हिंदी/फारसी | इतिहास (ऐच्छिक) | अंग्रेजी/हिंदी/फारसी | भौतिक विज्ञान |
अंग्रेजी/हिंदी/फारसी
|
अकाउंटेंसी |
अंग्रेजी/हिंदी/फारसी
|
दिनीयात तृतीय |
|
27/01/2025
|
सोमवार | अंग्रेजी | गणित | अर्थशास्त्र (ऐच्छिक) | गृह विज्ञान (ऐच्छिक) | रसायन विज्ञान | जीव विज्ञान/गणित | बिजनेस स्टडी | अर्थशास्त्र/एंटरप्रेन्योरशिप | इस्लामी सियासियात व एकता सादिया | इस्लामिक इतिहास |
|
28/01/2025
|
मंगलवार | सामाजिक विज्ञान | विज्ञान |
राजनीतिशास्त्र
(ऐस्छिक) |
भूगोल (ऐच्छिक) |
|
|
|
|
|
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा