BSF Recruitment 2024: बीएसएफ एसआई, कॉन्स्टेबल भर्ती पंजीकरण का आज आखिरी दिन, rectt.bsf.gov.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | July 1, 2024 | 10:52 AM IST | 1 min read
बीएसएफ भर्ती 2024 इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीईटी एवं पीएसटी, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तरफ से बीएसएफ, वॉटर विंग 2024 में विभिन्न ग्रुप-बी और सी कॉम्बैटाइज्ड (गैर-राजपत्रित) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज यानी 1 जुलाई आखिरी तारीख है। जिन पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 162 पदों को भरना है, जिनमें से 7 रिक्तियां एसआई (मास्टर), 4 एसआई (इंजन ड्राइवर), 35 एचसी (मास्टर), 57 एचसी (इंजन ड्राइवर) एचसी (वर्कशॉप) के लिए 13, कांस्टेबल (क्रू) के लिए 46 पद हैं।
BSF Recruitment 2024: आयु सीमा
बीएसएफ भर्ती 2024 के लिए सब-इंस्पेक्टर (मास्टर) और सब-इंस्पेक्टर (इंजन ड्राइव) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 22 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि, हेड कॉन्स्टेबल (मास्टर), हेड कॉन्स्टेबल (कार्यशाला), हेड कॉन्स्टेबल (इंजन ड्राइवर) और कॉन्स्टेबल (क्रू) के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
BSF Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
बीएसएफ ग्रुप बी के तहत आवेदन करने वाले जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये और ग्रुप सी के तहत फॉर्म भरने वाले जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी/एसटी/ईएसएम श्रेणी के आवेदकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
BSF Recruitment 2024:आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- सीमा सुरक्षा बल, जल विंग 2024 में ग्रुप-बी एंड सी कॉम्बैटाइज्ड (गैर-राजपत्रित) पदों के लिए “यहां आवेदन करें” पर क्लिक करें।
- अब विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म जमा करें।
- आवेदन पत्र डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल