BSF HC Answer Key 2026: बीसीएफ हेड कांस्टेबल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 9 नवंबर तक बढ़ी

Saurabh Pandey | November 8, 2026 | 12:10 PM IST | 2 mins read

बीसीएफ हेड कांस्टेबल (आरओ-आरएम) भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीद 9 नवंबर तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

यह भर्ती परीक्षा 2 नवंबर को कंप्यूटर आधारित मोड में बीएसएफ कम्युनिकेशन सेटअप के 1,121 पदों के लिए है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बीसीएफ कम्युनिकेशन सेटअप-2025 के तहत हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक्स) पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 'ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट पोर्टल' की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 9 नवंबर 2026 (सोमवार) रात 11:55 बजे तक कर दिया गया है।

उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं और अपनी उत्तर कुंजी के साथ-साथ अपने द्वारा दिए गए उत्तर देख सकते हैं। किसी प्रश्न या उसके उत्तर के संबंध में कोई भी आपत्ति, दस्तावेजी सबूतों के साथ, केवल पोर्टल पर दिए गए ऑनलाइन रिस्पॉन्स लिंक के माध्यम से ही दर्ज की जानी चाहिए। उत्तर कुंजी को अंतिम रूप देने से पहले, विषय विशेषज्ञ दर्ज की गई आपत्तियों की दोबारा जांच करेंगे।

किसी अन्य माध्यम या तरीके से भेजी गई आपत्तियों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। जो उम्मीदवार निर्धारित समय-सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज नहीं कराते हैं, उन्हें भविष्य में पुनर्मूल्यांकन के लिए कोई समय नहीं दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए फैसला

बीएसएफ ने स्पष्ट किया है कि यह विस्तार अभ्यर्थियों को उनकी रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी की समीक्षा करने तथा आवश्यक सहायक दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए अतिरिक्त समय देने के उद्देश्य से प्रदान किया गया है। इससे अभ्यर्थी अपनी परीक्षा में दिए गए उत्तरों का सटीक मिलान कर सकेंगे।

Also read CSPTCL Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में जेई सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन

BSF HC Answer Key 2026: परीक्षा विवरण

यह भर्ती परीक्षा 2 नवंबर को कंप्यूटर आधारित मोड में बीएसएफ कम्युनिकेशन सेटअप के 1,121 पदों के लिए आयोजित की गई थी। इसमें 910 हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और 211 हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के पद शामिल हैं, जो पे लेवल-4 के अंतर्गत आते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]