BSF Recruitment 2025: बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, सैलरी जानें
Saurabh Pandey | October 16, 2025 | 11:32 AM IST | 1 min read
बीएसएफ खेल कोटा कांस्टेबल (जीडी) भर्ती के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने खेल कोटा के अंतर्गत कांस्टेबल (जीडी) के 391 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बीएसएफ कांस्टेबल (जीडी) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 नवंबर 2025 है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
BSF Constable Recruitment 2025: आयुसीमा
बीएसएफ खेल कोटा कांस्टेबल (जीडी) भर्ती के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
BSF Constable Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
बीएसएफ खेल कोटा कांस्टेबल (जीडी) भर्ती के लिए सामान्य (अनारक्षित) और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 159 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
BSF Constable Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष होना चाहिए। इस भर्ती के लिए केवल उन्हीं खिलाड़ियों पर विचार किया जाएगा, जिन्होंने विज्ञापन की समाप्ति तिथि से पिछले दो वर्षों के दौरान प्रतियोगिता स्तर में भाग लिया हो या पदक जीते हों।
BSF Constable Recruitment 2025: सैलरी
बीएसएफ कांस्टेबल (जीडी) भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेवल 3 के मुताबिक 21,700 से 69,100 रुपये वेतन दिया जाएगा और नियम के तहत समय-समय पर केंद्र द्वारा सरकारी कर्मचारी को स्वीकार्य अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल