HTET 2026 Registration: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं- बोर्ड सचिव
Saurabh Pandey | January 1, 2026 | 07:52 AM IST | 1 min read
बोर्ड के सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने परीक्षाओं के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य नहीं बनाया है, बल्कि इसे एक वैलिड पहचान पत्र के रूप में उपयोग करने की अनुमति दी है।
नई दिल्ली : हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एचटेट 2025 के लिए आवेदन करने समय आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है।
इस बारे में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बोर्ड के सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने परीक्षाओं के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य नहीं बनाया है, बल्कि इसे एक वैलिड पहचान पत्र के रूप में उपयोग करने की अनुमति दी है।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप, एचटीईटी 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है।
HTET 2026 Registration: आवेदन की लास्ट डेट 4 जनवरी
एचटीईटी 2025 के लिए उम्मीदवार 4 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा टीईटी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com या bseh.org.in पर आवेदन कर सकते हैं। लेवल 1, लेवल 2 और लेवल 3 की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है।
HTET 2026 Registration: आवेदन संशोधन डेट
बोर्ड सचिव ने आगे बताया कि उम्मीदवार 4 और 5 जनवरी, 2026 को अपने आवेदन विवरण में ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे। संपादन योग्य क्षेत्रों में व्यक्तिगत विवरण, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान, स्तर, स्तर 2 और 3 के लिए विषय चयन, जाति श्रेणी, विकलांगता श्रेणी और गृह राज्य शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र