BSEH HOS Exams 2025: एचओएस 10वीं-12वीं सितम्बर/अक्टूबर परीक्षा के लिए आवेदन 1 जुलाई से होंगे शुरू, जानें शुल्क
Santosh Kumar | June 27, 2025 | 03:35 PM IST | 2 mins read
जिन छात्रों को सीटीपी, ओसीटीपी, री-अपीयर, आंशिक या पूर्ण अंक सुधार और अतिरिक्त विषय परीक्षा देनी है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
नई दिल्ली: हरियाणा ओपन स्कूल (एचओएस) सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा सितंबर/अक्टूबर 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी। बीएसईएच ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है। जिन छात्रों को सीटीपी, ओसीटीपी, री-अपीयर, आंशिक या पूर्ण अंक सुधार और अतिरिक्त विषय परीक्षा देनी है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
एचओएस के तहत कक्षा 10वीं-12वीं सितंबर/अक्टूबर 2025 की परीक्षा के लिए ओसीटीपी श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले छात्रों को एनआईओएस की टीओसी प्रणाली के अनुसार अधिकतम 2 उत्तीर्ण विषयों का लाभ मिलेगा।
आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 10 दिन के भीतर अपना हार्ड कॉपी और मूल अनुत्तीर्ण/कम्पार्टमेंट कार्ड डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से बोर्ड को जमा कराना होगा। विलम्ब होने पर 500 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
BSEH HOS Exams 2025: कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए शुल्क
जो विद्यार्थी केवल अतिरिक्त विषयों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें अपने आवेदन की हार्ड कॉपी और पास सर्टिफिकेट की सत्यापित प्रति रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, हांसी रोड, भिवानी- 127021 के पते पर भेजनी होगी।
प्रायोगिक विषयों के लिए 10वीं के परीक्षार्थियों को प्रति विषय 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क अलग से देना होगा। कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए शुल्क और विलंब आवेदन शुल्क का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है-
| विवरण | डेट |
सीटीपी/ओसीटीपी/अतिरिक्त विषय हेतु शुल्क |
आंशिक विषय/अंक सुधार/पूर्ण अंक सुधार/री-अपीयर हेतु शुल्क |
|---|---|---|---|
|
बिना विलंब शुल्क |
1 से 20 जुलाई 2025 |
₹1200 |
₹1100 |
|
₹100 विलंब शुल्क सहित |
21 से 31 जुलाई 2025 |
₹1200 + ₹100 = ₹1300 |
₹1100 + ₹100 = ₹1200 |
|
₹300 विलंब शुल्क सहित |
1 से 9 अगस्त 2025 |
₹1200 + ₹300 = ₹1500 |
₹1100 + ₹300 = ₹1400 |
|
₹1000 विलंब शुल्क सहित |
10 से 15 अगस्त 2025 |
₹1200 + ₹1000 = ₹2200 |
₹1100 + ₹1000 = ₹2100 |
BSEH HOS Exams 2025: कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए शुल्क
प्रायोगिक विषयों के लिए 12वीं के परीक्षार्थियों को भी प्रति विषय 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क अलग से देना होगा। कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए शुल्क और विलंब आवेदन शुल्क का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है-
| विवरण | डेट |
सीटीपी/ओसीटीपी/अतिरिक्त विषय हेतु शुल्क |
आंशिक विषय/अंक सुधार/पूर्ण अंक सुधार/री-अपीयर हेतु शुल्क |
|---|---|---|---|
|
बिना विलंब शुल्क |
1 से 20 जुलाई 2025 |
₹1250 |
₹1150 |
|
₹100 विलंब शुल्क सहित |
21 से 31 जुलाई 2025 |
₹1250 + ₹100 = ₹1350 |
₹1150 + ₹100 = ₹1250 |
|
₹300 विलंब शुल्क सहित |
1 से 9 अगस्त 2025 |
₹1250 + ₹300 = ₹1550 |
₹1150 + ₹300 = ₹1450 |
|
₹1000 विलंब शुल्क सहित |
10 से 15 अगस्त 2025 |
₹1250 + ₹1000 = ₹2250 |
₹1150 + ₹1000 = ₹2150 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार