BSEB STET 2026 Date Revised : बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा तिथि में बदलाव, नई डेट जानें
Saurabh Pandey | November 9, 2026 | 03:54 PM IST | 1 min read
बीएसईबी ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
नई दिल्ली :
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 की तिथि में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार द्वारा जारी अधिसूचना में 11 नवंबर 2026 को चित्रगुप्त पूजा एवं भाई दूज का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसी के मद्देनजर इस तिथि को आयोजित होने वाली एसटेट की परीक्षा को स्थगित कर नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
बिहार बोर्ड के अनुसार, पूर्व में 11 नवंबर 2026 को निर्धारित माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा अब 22 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों की सुविधा और पर्व-त्योहारों के अवकाश को देखते हुए बोर्ड ने केवल एक दिन की परीक्षा की तिथि में यह बदलाव किया है।
BSEB STET 2026: संशोधित एडमिट कार्ड डेट
बिहार बोर्ड द्वारा 11 नवंबर की जगह 22 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली इस एक दिन की पुननिर्धारित परीक्षा के लिए संशोधित एडमिट कार्ड 12 नवंबर 2026 से जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार पुराना एडमिट कार्ड लेकर आता है, तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
BSEB STET 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर, बिहार एसटेट एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही, स्क्रीन पर एक नई लॉगिन विंडो खुलेगी।
- अब अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज करके लॉगिन करें।
- बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]PSSSB Jail Warder Recruitment 2026: पंजाब जेल वार्डर पीएमटी/पीईटी 11 नवंबर को होगा, 4,124 उम्मीदवार चयनित
विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 532 पद शामिल हैं। इसकी लिखित परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की गई थी और परिणाम 30 सितंबर को घोषित किए गए।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार