BSEB STET 2024: बिहार बोर्ड माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड जारी; एग्जाम शेड्यूल यहां देखें
Santosh Kumar | May 11, 2024 | 09:47 PM IST | 1 min read
बिहार एस्टेट परीक्षा 2024 पेपर-1 के लिए 18 से 29 मई तक आयोजित की जाएगी और पेपर -2 के विभिन्न विषयों की परीक्षा 11 से 20 जून तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटेट) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसईबी ने परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है।
बिहार एस्टेट परीक्षा 2024 पेपर-1 के लिए 18 से 29 मई तक आयोजित की जाएगी और पेपर -2 के विभिन्न विषयों की परीक्षा 11 से 20 जून तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
इस परीक्षा में पेपर-1 के विभिन्न विषयों की परीक्षा में शामिल होने के लिए 3,59,489 अभ्यर्थियों ने और पेपर-2 के विभिन्न विषयों की परीक्षा में शामिल होने के लिए 2,37,442 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इस प्रकार, कुल 5,96,931 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे।
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा 10:00 से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 3:00 से 5:30 बजे तक होगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
BSEB STET 2024 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बीएसईबी एसटेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- BSEB STET 2024 Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें शामिल विवरण जांचें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच