BSEB Simultala Admit Card 2025: बिहार सिमुलतला कक्षा 6 द्वितीय डमी एडमिट कार्ड त्रुटि सुधार सुविधा आज से शुरू
Santosh Kumar | October 8, 2025 | 12:57 PM IST | 1 min read
बिहार सिमुलतला कक्षा 6 डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार की सुविधा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर उपलब्ध होगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय (एसएवी) कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार की सुविधा आज से शुरू कर दी है। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी में किसी भी त्रुटि को सुधारना चाहते हैं। बीएसईबी एसएवी प्रवेश परीक्षा 31 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
बीएसईबी एसएवी कक्षा 6 (सत्र 2026-27) प्रवेश परीक्षा (प्रारंभिक), 2026 में शामिल होने वाले छात्र, जिन्होंने आवेदन पत्र भर दिया है और शुल्क जमा कर दिया है, वे 10 अक्टूबर तक अपने द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में सुधार कर सकते हैं।
बिहार सिमुलतला कक्षा 6 डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार की सुविधा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, जाति या फोटो से संबंधित कोई त्रुटि हो तो छात्र या अभिभावक वेबसाइट पर लॉग इन कर उसे ठीक करा सकते हैं।
निर्धारित समयावधि में सुधार न किए जाने पर अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक पूर्णतः उत्तरदायी होंगे। बीएसईबी एसएवी मुख्य प्रवेश परीक्षा जनवरी 2026 में पटना जिला मुख्यालय स्थित निर्धारित केंद्रों पर एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल