BSEB Simultala Admit Card 2025: बीएसईबी सिमुलतला कक्षा 6 डमी एडमिट कार्ड डेट घोषित, 3 अक्टूबर से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | September 28, 2025 | 07:38 PM IST | 1 min read
जिन विद्यार्थियों ने आवेदन पत्र पूर्ण कर लिए हैं तथा फीस जमा कर दी है, उनके डमी एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय (एसएवी) कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए डमी एडमिट कार्ड की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड ने आधिकारिक सूचना जारी करते हुए बताया कि उम्मीदवार 3 अक्टूबर 2025 से अपने डमी एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com से डाउनलोड कर सकेंगे। बीएसईबी डमी कार्ड उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी की जांच करने और आवश्यक सुधार करने का अवसर प्रदान करेगा।
जिन विद्यार्थियों ने आवेदन पत्र पूर्ण कर लिए हैं तथा फीस जमा कर दी है, उनके डमी एडमिट कार्ड 3 से 6 अक्टूबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान विद्यार्थी अपने एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि को सुधार सकते हैं।
बीएसईबी सिमुलतला डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि, जैसे नाम, जन्मतिथि, फोटो आदि को वेबसाइट पर 3 से 6 अक्टूबर तक सुधारा जा सकेगा। इसके बाद सुधार का कोई अवसर नहीं मिलेगा और इसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थी/अभिभावक की होगी।
छात्र या उनके अभिभावक अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके बीएसईबी सिमुलतला एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसईबी कक्षा 6 सिमुलतला प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 31 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
बीएसईबी एसएवी मुख्य प्रवेश परीक्षा जनवरी 2026 में पटना जिला मुख्यालय स्थित नामित केंद्रों पर एक पाली में आयोजित की जाएगी। बीएसईबी कक्षा 6 सिमुलतला विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर थी।
अगली खबर
]UP News: यूपी में वजीफा से वंचित 5 लाख से अधिक छात्रों को दिवाली से पहले मिलेगी छात्रवृत्ति, सीएम योगी ने कहा
सीएम योगी ने कहा कि जिन छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है, उनके खाते में दीपावली से पहले पैसा भेज दिया जाएगा। साथ ही जिनकी गलती से छात्रवृत्ति रुकी है, उनकी जवाबदेही तय की जाएगी ताकि आगे ऐसी गलती न हो।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल