SAV Class 6 Dummy Admit Card 2026: बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 डमी एडमिट कार्ड जारी

Saurabh Pandey | September 9, 2026 | 04:50 PM IST | 1 min read

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी डिटेल्स वेरिफाई कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एसएवी बिहार कक्षा 6 का ऑनलाइन फॉर्म 2026 जमा किया था, वे अब अपना डमी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी डिटेल्स वेरिफाई कर सकते हैं।

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए गए थे। अब उम्मीदवारों के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया है ताकि वे अपनी जानकारी की जांच कर सकें और जरूरत पड़ने पर उसमें सुधार कर सकें।

SAV Class 6 Dummy Admit Card 2026: एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  1. अपार आईडी
  2. पासपोर्ट-साइज फोटो
  3. आधार डिटेल्स या रेजिडेंस सर्टिफिकेट
  4. कैटेगरी या एडमिशन से जुड़े सर्टिफिकेट, जहां लागू हो
  5. ईडब्ल्यूएस और अन्य लागू सर्टिफिकेट
  6. एडमिशन के लिए जरूरी अन्य सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स

SAV Class 6 Admission 2026: सीटों की संख्या

प्रवेश श्रेणी
कुल सीटें
एसएवी कक्षा 6 एडमिशन - लड़के
60
एसएवी कक्षा 6 एडमिशन - लड़कियां
60

Also read Bihar: बिहार में 'स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना' 5 साल के लिए बढ़ी, चालू वित्त वर्ष के लिए 950 करोड़ रुपये मंजूर

SAV Class 6 Entrence Test 2026: परीक्षा विवरण

सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट दो चरणों -प्रीलिमिनरी और मेन्स के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल 450 मार्क्स होंगे। प्रीलिम्स परीक्षा 150 अंकों की होगी, जबकि मेंस परीक्षा के दो पेपर 150-150 अंकों के होंगे। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा पास करेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा में किए गए प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]