BSEB Sakshamta Exam 2026: बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन शुल्क, पैटर्न जानें
Saurabh Pandey | December 31, 2025 | 04:38 PM IST | 2 mins read
बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य विषय से 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे तीस मिनट निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की तरफ से बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे अब आधिकारिक वेबसाइट https://sakshamtabihar.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 9 जनवरी 2026 है।
BSEB Sakshamta Pariksha 2026: परीक्षा शुल्क
बिहार सक्षमता परीक्षा 5 में शामिल होने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1,100 रुपये परीक्षा शुल्क के रूप में जमा करना अनिवार्य है।
BSEB Sakshamta Pariksha 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sakshamtabihar.com पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर Online Apply for Sakshamta Pariksha 5th Phase लिंक पर क्लिक करें।
- अब लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- अब अपने दस्तेवाजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- इसके बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- अब आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकाल लें।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची
- मैट्रिक (10वीं) का प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट
- इंटर (12वीं) का प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट
- स्नातक का प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट
- स्नातकोत्तर का प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट
- बी.एड./डी.एल.एड./बी.लिब./ अन्य प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट
- आरक्षित श्रेणी के आवेदकों के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- TET/CTET/STET/दक्षता उत्तीर्णता प्रमाण पत्र
- नियोजन इकाई द्वारा जारी नियुक्ति पत्र
- दिव्यांग आवेदकों के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र।
BSEB Sakshamta Pariksha 2026: परीक्षा पैटर्न
बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य विषय से 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे तीस मिनट निर्धारित की गई है। बिहार सक्षमता परीक्षा के प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
|
शिक्षक की श्रेणी
|
कुल प्रश्नों की संख्या
|
भाग-1 (भाषा)
|
भाग-2 (सामान्य अध्ययन)
|
भाग-3
|
|---|---|---|---|---|
|
कक्षा 1 से 5 के अध्यापकों के लिए
|
150
|
30 प्रश्न
|
40 प्रश्न
|
सामान्य विषय – 80 प्रश्न
|
|
प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक (बेसिक ग्रेड)
|
150
|
30 प्रश्न
|
40 प्रश्न
|
शारीरिक शिक्षा – 80 प्रश्न
|
|
कक्षा 6 से 8 के अध्यापकों के लिए
|
150
|
30 प्रश्न
|
40 प्रश्न
|
संबंधित विषय – 80 प्रश्न
|
|
कक्षा 9 एवं 10 के अध्यापकों के लिए
|
150
|
30 प्रश्न
|
40 प्रश्न
|
संबंधित विषय – 80 प्रश्न
|
|
कक्षा 11 एवं 12 के अध्यापकों के लिए
|
150
|
30 प्रश्न
|
40 प्रश्न
|
संबंधित विषय – 80 प्रश्न
|
BSEB Sakshamta Pariksha 2026: न्यूनतम पास परसेंटेज
|
कैटेगरी
|
उत्तीर्णांक
|
|---|---|
|
सामान्य (General)
|
40% अंक
|
|
पिछड़ा वर्ग (BC)
|
36.5% अंक
|
|
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (EBC)
|
34% अंक
|
|
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST)
|
32% अंक
|
|
दिव्यांग (Differently Abled)
|
32% अंक
|
|
महिला (Female)
|
32% अंक
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल