BSEB 10th, 12th Model Paper 2026: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं मॉडल पेपर biharboardonline.com पर जारी
Saurabh Pandey | December 3, 2025 | 09:47 AM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 में परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय 'कूल ऑफ टाइम' के तौर पर प्रश्नों को पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) और इंटर (12वीं) परीक्षा 2026 के लिए मॉडल पेपर सेट बीएसईबी के आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। सभी पात्र छात्र बिहार बोर्ड वार्षिक 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन पीडीएफ में मॉडल पेपर आधिकारिक वेबसाइट यानी biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस मॉडल प्रश्न पत्र से परीक्षार्थियों को संबंधित विषय में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या, परीक्षा अवधि, मार्किंग आदि की जानकारी मिलेगी। बोर्ड ने दोनों ही कक्षाओं के सभी विषयों का मॉडल पेपर जारी किया है।
BSEB 10th, 12th Model Paper 2026: प्रश्नों की संख्या दोगुनी
इस बार भी प्रश्नों की संख्या दोगुनी रखी गई है, लेकिन परीक्षार्थियों को केवल आधे प्रश्नों के उत्तर ही देने होंगे। सभी खंडों (वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय) में प्रश्नों के विकल्प दोगुने रहेंगे। मॉडल पेपर से विद्यार्थियों को प्रश्नों के पैटर्न, समयावधि और मार्किंग स्कीम को समझने में मदद मिलेगी।
BSEB 10th, 12th Model Paper 2026: मॉडल पेपर डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com खोलें।
- होम पेज पर सबसे ऊपर नेविगेशन सेक्शन में "मॉडल पेपर 2026" लिंक पर जाएं।
- अब अपनी कक्षा मैट्रिक/इंटरमीडिएट चुनें।
- अब आप कक्षा 10वीं या 12वीं वार्षिक परीक्षा 2026 के मॉडल प्रश्न पत्र 2025 डाउनलोड पेज पर पहुंच जाएंगे।
- मॉडल प्रश्न पत्र सेट पीडीएफ में डाउनलोड करने के लिए दिए गए विषय लिंक पर क्लिक करें।
BSEB Time table 2026: टाइम टेबल जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय सारणी जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षा 17 फरवरी, 2026 से और कक्षा 12 की परीक्षा 2 फरवरी, 2026 से शुरू होगी।
बिहार बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2026 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक है।
अगली खबर
]UP RTE Admission 2026-27: यूपी आरटीई एडमिशन फॉर्म rte25.upsdc.gov.in पर जल्द, जानें प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज
इस स्कीम का मकसद प्राइवेट स्कूलों में प्री-प्राइमरी, नर्सरी और क्लास 1 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडबल्यूएस) और वंचित ग्रुप (डीजी) के बच्चों को फ्री एडमिशन देना है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी