OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार ओएफएसएस 11वीं में एडमिशन की लास्ट डेट 25 अप्रैल तक बढ़ी
Saurabh Pandey | April 20, 2026 | 12:21 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई एवं अन्य बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी जो कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए इच्छुक हैं, वे ओएफएसएस के माध्यम से सामान्य आवेदन फॉर्म 25 अप्रैल 2026 तक भर सकते है।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने ओएफएसएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से इंटरमीडिएट कक्षा में प्रवेश के लिए पंजीकरण की समय बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ओएफएसएस बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं प्रवेश 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से 18 अप्रैल तक निर्धारित की गई थी, जिसकी समय सीमा अब 25 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।
बीएसईबी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि है अगर कोई विद्यार्थी इंटरमीडिएट सत्र 2026-28 के 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए पूर्व निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए हैं तो वे भी 19 से 25 अप्रैल 2026 तक ओएफएसएस की आधिकारिक बेवसाइट ofssbihar.net पर ऑनलाइन सामान्य आवेदन फॉर्म (CAF) भर सकते हैं।
Bihar Board Class 11th Admission 2026: आवेदन शुल्क
ओएफएसएस बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए विद्यार्थियों को कुल 350 रुपये का शुल्क देना होगा। इसमें 150 रुपये आवेदन शुल्क और 200 रुपये शिक्षण संस्थान शुल्क शामिल है। छात्र आवेदन शुल्क का भुगतान इन माध्यमों से कर सकते हैं-
1. ऑनलाइन - नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड द्वारा।
2. ऑफलाइन - ई-चालान के माध्यम से नकद भुगतान।
Bihar Board Class 11th Admission 2026: पात्रता मानदंड
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाणपत्र (ICSE) या किसी अन्य राज्य बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र शैक्षणिक वर्ष 2026-28 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र हैं।
यह प्रवेश बिहार के उन सभी कॉलेजों और स्कूलों में ऑनलाइन सुविधा प्रणाली (ओएफएसएस) के माध्यम से दिया जा रहा है, जिनका संचालन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा किया जाता है। सभी पात्र छात्र और उनके अभिभावक ओएफएसएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर 25 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
Also read JAC Class 11th Result 2026: झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट jacresults.com पर जारी
OFSS Bihar 11th Admission 2026: जरूरी दस्तावेजों की सूची
- 10वीं का रोल नंबर और रोल कोड
- 10वीं की मार्कशीट/परिणाम विवरण
- पासपोर्ट आकार की फोटो
- मोबाइल नंबर (सक्रिय)
- ईमेल आईडी
- आधार नंबर
- पता (पते का विवरण)
इंटरमीडिएट स्तरीय शिक्षण संस्थानों में आरक्षण
| श्रेणी | आरक्षण (%) |
| अनुसूचित जाति (SC) | 16% |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 01% |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 18% |
| पिछड़ा वर्ग (BC) | 12% |
| पिछड़ा वर्ग की महिला | 03% |
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) |
10% |
अगली खबर
]MP Board Admission 2026-27: एमपी बोर्ड कक्षा 9 और 11 की नामांकन प्रक्रिया 15 मई से शुरू, जानें लास्ट डेट, फीस
इस संबंध में सभी आवश्यक जानकारी और आवेदन पत्र संबंधी निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर उपलब्ध है। एमपी बोर्ड कक्षा 9 और 11 के नामांकन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां और शुल्क का विवरण इस लेख में आगे दिया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा