BSEB Result 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंट रिजल्ट आज होगा जारी, 11वीं में एडमिशन के लिए 31 मई लास्ट डेट
Saurabh Pandey | May 29, 2024 | 11:03 AM IST | 2 mins read
राज्य के सरकारी विद्यालयों से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों का नामांकन कक्षा 11वीं में उसी स्कूल में होगा, जहां से उन्होंने कक्षा 10वीं पास की है।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से बिहार माध्यमिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 29 मई को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ofssbihar.org पर दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। जिसके बाद उत्तीर्ण विद्यार्थी राज्य के इंटरमीडिएट कॉलेजों में 11वीं कक्षा के लिए नामांकन करने के लिए 29 मई से 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
बीएसईबी की तरफ से 11वीं में ऑनलाइन नामांकन के लिए ओएफएसएस नाम से एक मोबाइल एप बनाया गया है, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस एप की मदद से छात्र ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थी इस बात का ध्यान रखें कि इस एप का इस्तेमाल आवेदन भरने के लिए नहीं किया जा सकेगा।
सामान्य आवेदन पत्र भरने से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा समस्याओं के निदान के लिए समिति के हेल्पलाइन नंबर-0612, 2230009 पर संपर्क कर सकते हैं।
यदि किसी विद्यार्थी ने 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए उस सरकारी विद्यालय का विकल्प नहीं दिया है जहां से उसने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है तो भी उसका नामांकन उसके मूल सरकारी विद्यालय में ही उसके द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दिए गए प्रथम विकल्प में अंकित संकाय में किया जाएगा।
अगर किसी सरकारी विद्यालय में नामांकन के लिए किसी खास संकाय की उपलब्धता नहीं है तो शिक्षा विभाग द्वारा संकाय की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। सरकारी अथवा गैर सरकारी सभी इंटरस्तरीय शिक्षण संस्थानों में चयन सूची के आधार पर नामांकन के बाद पूर्व में मिलने वाली स्लाइड अप (SLIDE-UP) की व्यवस्था पूर्णतः समाप्त कर दी गई है। विशेष परिस्थिति में विद्यार्थी अपना नामांकन अन्य शिक्षण संस्थानों में सीट रिक्तता के आधार पर स्पॉट एडमिशन (SPOTADMISSION) के अवधि में ही करा पाएंगे ।
इससे पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं स्क्रूटनी परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने बीएसईबी कक्षा 10वीं स्क्रूटनी प्रक्रिया 2024 के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट bsebscrutiny.com पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम तक पहुंचने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, रोल कोड और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
बिहार बोर्ड यानी बीएसईबी ने उन छात्रों के लिए स्क्रूटनी प्रक्रिया शुरू की थी जो बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 के किसी एक या अधिक विषयों में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं थे, बोर्ड ने उन्हें अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका दिया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी