Abhay Pratap Singh | May 27, 2024 | 11:48 AM IST | 1 min read
बीएसईबी कक्षा 11वीं मासिक परीक्षा 2024 दो पालियों में 90-90 मिनट यानी प्रत्येक शिफ्ट डेढ़ घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBook
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने मई 2024 के लिए बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं मासिक परीक्षा 2024 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, बिहार कक्षा 11 की परीक्षा 30 मई से 8 जून तक आयोजित की जाएगी।
बिहार कक्षा 11वीं एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर बीएसईबी इंटर-मासिक परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। बीएसईबी इंटर-मंथली एग्जाम 2024 दो पालियों में शिफ्ट-1 सुबह 6:30 से 8 बजे तक और शिफ्ट-2 सुबह 8:30 से 10 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, “यह सुनिश्चित करने के लिए कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, छात्रों को निरंतर और व्यापक मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरना होगा। जिसके चलते मई 2024 की मासिक परीक्षा में सभी विद्यार्थियों के लिए भाग लेना अनिवार्य है।”
BSEB Inter-Monthly Exam: परीक्षा कार्यक्रम
छात्र नीचे दी गई तालिका से विज्ञान (आईएससी), कला (आईए), वाणिज्य (आईकॉम) और व्यावसायिक विषयों के लिए बिहार कक्षा 11 परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
| तिथि | फैकल्टी | पहली पाली | दूसरी पाली |
|---|---|---|---|
30 मई 2024 | आईएससी | भौतिक विज्ञान | रसायन विज्ञान |
आईए | दर्शन | राजनीति विज्ञान | |
आईकॉम | उद्यमशीलता | अकाउंटेंसी | |
3 जून 2024 | आईएससी | गणित | जीवविज्ञान |
आईए | गणित | भूगोल | |
आईकॉम | - | बिजनेस स्टडीज | |
4 जून 2024 | आईएससी | अंग्रेजी | हिंदी |
आईकॉम | अंग्रेजी | हिंदी | |
आईए | अंग्रेजी | हिंदी | |
5 जून 2024 | आईएससी | उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फ़ारसी, पाली, बांग्ला | मनोविज्ञान |
आईकॉम | उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फ़ारसी, पाली, बांग्ला | ||
आईए | उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फ़ारसी, पाली, बांग्ला | ||
6 जून 2024 | आईएससी | कृषि | समाज शास्त्र |
आईए | अर्थशास्त्र | ||
आईकॉम | अर्थशास्त्र | ||
7 जून 2024 | आईए | इतिहास | संगीत |
8 जून 2024 | आईए | गृह विज्ञान | - |