BSEB Inter annual exam, 2024 : प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 12वीं के एडमिट कार्ड जारी
Alok Mishra | December 25, 2023 | 12:34 PM IST | 1 min read
बोर्ड द्वारा 10 से 20 जनवरी तक 12वीं प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके एडमिट कार्ड बीएसईबी की आधिकारिक साइट seniorsecondary.biharboardonline.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कक्षा 12 प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। बीएसईबी प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 9 जनवरी तक बोर्ड की साइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। बीएसईबी द्वारा जारी ये एडमिट कार्ड केवल प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए हैं। थ्योरी की परीक्षाओं के लिए बाद में अलग से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
बोर्ड द्वारा 10 से 20 जनवरी तक 12वीं प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। केंद्र अधीक्षक के द्वारा इसी अवधि में तय दिनांक और पाली में सभी विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं ली जानी हैं। सेंटअप परीक्षा में सफल छात्रों के लिए ही यह प्रवेश पत्र मान्य होंगे।
बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक seniorsecondary.biharboardonline.com साइट पर जाएं।
- डाउनलोड बीएसईबी प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- वांछित फील्ड में आवश्यक क्रेडेंशियल की जानकारी भरकर सबमिट करें।
- बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- डाउनलोड करके प्रिंट लें और सुरक्षित रखें।
ऑनलाइन कक्षा 12 प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई असुविधा होने पर समिति की हेल्पलाइन से 0612-2230039 या reg.bsehhelpdesk@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी