Alok Mishra | December 26, 2023 | 05:59 PM IST | 16 mins read
आयोग ने कक्षा 11-12 की गणित, रसायन, भौतिक, प्राणि, पादप विज्ञान और इतिहास आदि विषयों के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। बिहार टीआरई 2.0 में लगभग 8 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया। 90 रिजल्ट आयोग द्वारा जारी किए जाने हैं।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2.0 का रिजल्ट जारी करने का सिलसिला जारी है। आयोग ने 25 दिसंबर को कक्षा 11-12 की गणित, रसायन विज्ञान, भौतिकी, प्राणि, पादप विज्ञान और इतिहास, अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, समाजशास्त्र, उद्यमिता, मनोविज्ञान, संस्कृत, बांग्ला, भोजपुर, प्राकृत, संगीत, मैथिली और मगही विषयों के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। सभी आवेदकों को आवंटित जिलों की सूची भी जारी कर दी गई है।
कुछ और बीपीएससी टीआरई 2.0 रिजल्ट आज जारी किए जाने की उम्मीद है। आयोग ने 24 दिसंबर को कक्षा 9-10 की मैथिली, फारसी, शारीरिक शिक्षा, नृत्य, बांग्ला, विज्ञान, उर्दू और अंग्रेजी विषयों का रिजल्ट जारी किया। इससे पहले 23 दिसंबर को कक्षा 6-8 की हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू विषयों के रिजल्ट के साथ ही कक्षा 9-10 की संगीत, ललित कला, अरबी, हिंदी व संस्कृत विषयों के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची भी जारी की गई।
पूर्व में जारी कक्षा 6-8 की गणित व विज्ञान विषय की संशोधित सूची भी जारी की गई। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2.0 का रिजल्ट उम्मीदवार चेक कर सकते हैं। बीपीएससी टीआरई 2.0 रिजल्ट जारी करने की शुरुआत बीसी-ईबीसी, एससी-एसटी वेल्फेयर डिपार्टमेंट के लिए हेडमास्टर पद का रिजल्ट जारी करने के साथ हुई थी। संगीत/कला और कक्षा 6-8 गणित और विज्ञान विषय का भी इसके साथ ही रिजल्ट जारी किया गया।
बीपीएससी टीआरई 2.0 फाइनल आंसर की जारी करने की शुरुआत हो चुकी है। टीआरई 2.0 में बिहार लोक सेवा आयोग 90 रिजल्ट जारी करने वाला है। सभी रिजल्ट एक साथ जारी करने के बजाय सिलसिलेवार ढंग से एक-एक विषय और पद के रिजल्ट जारी किए जा रहे हैं। फाइनल आंसर की जारी किए जाने के बाद संबंधित विषय और पद के रिजल्ट जारी किए जा रहे हैं।
बिहार के विभिन्न विद्यालयों में रिक्त 86,557 पदों पर पात्र शिक्षकों की भर्ती के लिए बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2.0 का आयोजन 7-16 दिसंबर, 2023 तक किया गया था। पहले चरण में हेडमास्टर और मध्य विद्यालय के रिजल्ट घोषित किए गए हैं।
बिहार शिक्षक रिक्रूटमेंट 2.0 का परिणाम चेक करने के लिए नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करना होगा-
BPSC TRE 2 Result 2023 Live Updates: बीपीएससी बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही बिहार में शिक्षकों के पदों को भरने के लिए आयोजित टीआरई 2.0 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ। आयोग द्वारा 90 रिजल्ट जारी किए जाने हैं। आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी किए गए रिजल्ट चेक किए जा सकते हैं।
December 26, 2023 | 05:59 PM IST
बीपीएससी टीआरई कक्षा 11-12 के अन्य विषयों का रिजल्ट प्राधिकरण द्वारा अभी-अभी जारी किया गया है। बीपीएससी टीआरई कक्षा 11-12 के राजनीति विज्ञान, लेखांकन, भूगोल, हिन्दी,अंग्रेजी, उर्दू विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा कक्षा 9-10 के सामाजिक-विज्ञान विषय का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। अब तक 86711 पदों के लिए शिक्षकों का चयन किया जा चुका है।
December 26, 2023 | 05:49 PM IST
बिहार टीआरई रिजल्ट लगातार जारी किया जा रहा है तथा अन्य विषयों के लिए जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। बिहार टीआरई रिजल्ट में अब तक 69780 शिक्षकों का चयन किया जा चुका है और यह आकड़ा अन्य विषयों के रिजल्ट जारी होने के बाद और बढ़ेगा।
December 26, 2023 | 03:57 PM IST
बिहार टीआरई 2.0 में समाजशास्त्र विषय में 2004 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से समाज-शस्त्र विषय के कट-ऑफ की जांच कर सकते हैं:
December 26, 2023 | 02:29 PM IST
बिहार लोक सेवा आयोग ने आधिकारिक साइट पर bpsc.bih.nic.in 2023 result जारी किए हैं। विषयवार चयनित उम्मीदवारों की संख्या तालिका में देखी जा सकती है-
विषय | चयनित उम्मीदवार |
---|---|
मनोविज्ञान | 1793 |
इतिहास | 3936 |
उद्यमिता | 169 |
दर्शन शास्त्र | 169 |
गृह विज्ञान | 1238 |
समाजशास्त्र | 2004 |
प्राणि विज्ञान | 976 |
वनस्पति विज्ञान | 1460 |
रसायन विज्ञान | 2267 |
भौतिक विज्ञान | 2644 |
गणित | 1982 |
अर्थशास्त्र | 777 |
संगीत | 1465 |
मैथिली | 129 |
पाली | 7 |
प्राकृत | 16 |
भोजपुरी | 15 |
मगही | 6 |
बांग्ला | 32 |
संस्कृत | 1046 |
December 26, 2023 | 12:20 PM IST
बिहार लोक सेवा आयोग ने विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा (टीआरई 1.0) में प्रकाशित परीक्षाफल कटऑफ से अधिक अंक होने के बावजूद चयन सूची में नाम न होने का गलत दावा करने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ कार्यवाही की है। बीपीएसई टीचर रिजल्ट (bpsc teacher result) TRE 1.0 जारी किए जाने के बाद कुछ आवेदकों द्वारा फोन पर और कुछ अन्य ने व्यक्तिगत तौर पर संपर्क कर सूचना दी कि परिणाम में जारी कटऑफ से अधिक अंक होने के बाद भी उनका नाम चयन सूची में नहीं है।
December 26, 2023 | 10:03 AM IST
आयोगन द्वारा जारी इतिहास विषय के रिजल्ट में कुल 3936 उम्मीदवारों का चुनाव किया गया है। रंजन कुमार ने मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया। कक्षा 11-12 श्रेणीवार कटऑफ नीचे चेक करें-
December 25, 2023 | 11:35 PM IST
बिहार लोक सेवा आयोग ने कक्षा 11-12 की कई विषयों के रिजल्ट जारी किए गए हैं। इन 11 विषयों के रिजल्ट जारी किए गए हैं-
December 25, 2023 | 08:00 PM IST
आयोग ने अर्थशास्त्र विषय का भी परिणाम जारी कर दिया है, कुल 777 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। अमित कुमार गुप्ता ने पहली रैंक हासिल की।
December 25, 2023 | 07:55 PM IST
आयोग द्वारा 1601 और उम्मीदवार 11-12वीं के लिए चुने गए हैं। इनकी संख्या नीचे देख सकते हैं-
December 25, 2023 | 07:52 PM IST
बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आयोग द्वारा 3 और विषयों - संगीत, मैथिली और पाली के भी रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं।
December 25, 2023 | 07:34 PM IST
बीपीएससी ने 2 और विषयों भोजपुरी और प्राकृत भाषाओं के भी रिजल्ट जारी कर दिए हैं। प्राकृत के लिए 16 और भोजपुरी के लिए 16 उम्मीदवारों को चुना गया है।
December 25, 2023 | 07:24 PM IST
आयोग ने कक्षा 11-12 की बांग्ला, मगही और संस्कृत विषयों के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। संस्कृत में 1046, बांग्ला भाषा के लिए 32 और मगही के लिए 6 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसके साथ ही 11-12 के शिक्षकों के परिणाम जारी किए जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
December 25, 2023 | 07:19 PM IST
बिहार लोक सेवा आयोग ने 5 और विषयों मनोविज्ञान, इतिहास, हिंदी, बिजनेस स्टडीज और वनस्पति विज्ञान की फाइनल आंसर की जारी कर दी है।
December 25, 2023 | 04:25 PM IST
कक्षा 11-12 के संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, मगही, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, गृह विज्ञान, एकाउंटेंसी, संगीत और उद्यमिता विषयों की फाइनल आंसर की जारी की जा चुकी है। इनके रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाएंगे। कक्षा 9-10 के दो ही विषय ऐसे बचे हैं जिनकी आंसर की आ गई है पर रिजल्ट जारी किया जाना बाकी है।
December 25, 2023 | 04:17 PM IST
आयोग द्वारा गणित और सामाजिक विज्ञान विषयों को छोड़ कक्षा 9-10 के जितने विषयों की फाइनल आंसर की जारी की गई उन सभी के रिजल्ट भी जारी किए जा चुके है। गणित और सामाजिक विज्ञान विषयों के भी रिजल्ट जल्द संभावित हैं।
December 25, 2023 | 10:02 AM IST
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 22 दिसंबर से जारी किए जा रहे बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट 2.0 में 39453 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है। इस भर्ती से विभिन्न विषयों और कक्षा वर्ग के लिए पात्र शिक्षकों का चयन किया जाना है।
December 25, 2023 | 09:46 AM IST
आयोग द्वारा अब तक कक्षा 9-10 के विभिन्न विषयों के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है, आइए जानते हैं किस विषय के लिए कितने उम्मीदवारों का चयन किया गया है-
विषय | चयनित उम्मीदवार |
---|---|
संगीत | 1061 |
ललित कला | 276 |
अरबी | 106 |
संस्कृत | 1672 |
हिंदी | 4653 |
संगीत कला | 60 |
अंग्रेजी | 4082 |
विज्ञान | 3054 |
मैथिली | 78 |
फारसी | 48 |
शारीरिक शिक्षा | 585 |
नृत्य | 241 |
बांग्ला | 55 |
उर्दू | 1222 |
December 25, 2023 | 09:37 AM IST
आयोग ने कक्षा 9-10 अग्रेजी विषय के लिए 4082 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है। अंजली वर्मा ने मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया।
December 24, 2023 | 10:38 PM IST
आयोग द्वारा जारी विज्ञान विषय के परिणाम में 3054 उम्मीदवारों को चुना गया है। कृष्णकांत पांडे ने मेरिट सूची में पहल स्थान हासिल किया। रिजल्ट के साथ ही सभी श्रेणियों का कटऑफ भी जारी किया है, नीचे सूची में BPSC TRE 2.0 Class 9-10 Science cutoff देखा जा सकता है-
December 24, 2023 | 10:24 PM IST
बीपीएससी द्वारा 24 दिसंबर को कक्षा 9-10 की कुछ और विषयों के परिणाम आधिकारिक साइट पर जारी कर दिए हैं। ये विषय हैं-
December 24, 2023 | 10:02 PM IST
आयोग ने कक्षा 11-12 की कई विषयों के लिए फाइनल आंसर की 24 दिसंबर को जारी कर दिया है। यह विषय हैं-
अब आयोग द्वारा सबसे पहले 11-12 की इन्हीं विषयों के लिए बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट 2023 जारी किए जाएंगे।
December 24, 2023 | 07:45 PM IST
आयोग द्वारा अब तक विभिन्न पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई, आइए जानते हैं किस पद/विषय के लिए कितने उम्मीदवारों का चयन किया गया है-
विषय | चयनित उम्मीदवार |
---|---|
संगीत | 1061 |
ललित कला | 276 |
अरबी | 106 |
संस्कृत | 1672 |
हिंदी | 4653 |
संगीत कला | 60 |
विषय | चयनित उम्मीदवार |
---|---|
अंग्रेजी | 4238 |
उर्दू | 1551 |
संस्कृत | 1634 |
गणित और विज्ञान | 11348 |
हिंदी | 3451 |
हेडमास्टर | 38 |
December 24, 2023 | 05:59 PM IST
राज्य सरकार द्वारा विभिन्न पदों पर चयनित किए जाने वाले उम्मीदवारों का मूल वेतन अलग-अलग होगा। इसके अलावा सभी उम्मीदवार राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले भत्तों (मकान किराया भत्ता, महंगाई भत्ता, चिकित्सा भत्ता) के भी हकदार होंगे।
पद वर्ग | मूल वेतन |
---|---|
कक्षा 1-5 | 25000 रुपये |
कक्षा 6-8 | 28000 रुपये |
कक्षा 9-10 | 31000 रुपये |
कक्षा 11-12 | 32000 रुपये |
प्रधानाध्यापक | 35000 रुपये |
December 24, 2023 | 03:45 PM IST
विशेष परिस्थिति में यदि अनारक्षित वर्ग का कटऑफ आरक्षित वर्ग का न्यूनतम अर्हतांक हो जाए तो भी अनारक्षित कोटि के उम्मीदवार को सफल घोषित नहीं किया जाएगा यदि उनका प्राप्तांक अनारक्षित कोटि के न्यूनतम अर्हता अंक से कम हो।
December 24, 2023 | 01:31 PM IST
आयोग ने 1672 उम्मीदवारों को कक्षा 9-10 संस्कृत विषय के लिए सफल घोषित किया है। पंकज सिंह नें संस्कृत विषय की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया है। विभिन्न श्रेणियों के लिए संस्कृत की कटऑफ नीचे चेक की जा सकती है-
December 24, 2023 | 12:23 PM IST
आयोग द्वारा जारी मध्य विद्यालय वर्ग में अंग्रेजी विषय के लिए 4238 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। दीपांशु कुमार ने अंग्रेजी विषय मेरिट सूची में पहला स्थान पाया है। विभिन्न श्रेणियों के लिए BPSC TRE 2.0 Class 6-8 English cutoff नीचे चेक किया जा सकता है-
December 24, 2023 | 11:07 AM IST
आयोग द्वारा बिहार शिक्षक भर्ती 2023 के कई रिजल्ट जारी कर दिए हैं। आधिकारिक वेबसाइट से इनको चेक किया जा सकता है। इसके लिए इन चरणों का पालन करना होगा-
December 24, 2023 | 10:29 AM IST
बीपीएससी टीआरई की मेरिट सूची भाग 2 और 3 के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। अंक समान होने पर विषय यानि भाग 3 के अंक का उपयोग टाई की स्थिति खत्म करने के लिए पहले उपाय के रूप में किया जाएगा। भाषा भाग क्वालीफाइंग रहेगा।
December 24, 2023 | 10:08 AM IST
स्कोर समान रहने पर टाईब्रेकिंग के पहले नियम को अपनाने के बाद भी समाधान न निकलने पर कक्षा 1-5 के मामले में भाषा खंड में मिले अंक को वरीयता दी जाएगी।
December 24, 2023 | 10:05 AM IST
स्कोर टाई रहने की स्थिति में अंतिम विकल्प के तौर पर उम्मीदवार की उम्र और नाम (देवनागरी लिपि वर्णक्रम) को वरीयता देकर टाई की स्थिति को दूर किया जाएगा।
December 24, 2023 | 09:55 AM IST
आयोग द्वारा अब पहले कक्षा 9-10 की अंग्रेजी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, फारसी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, डांस के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इन विषयों की फाइनल आंसर की 23 दिसंबर को ही आधिकारिक साइट पर अपलोड की जा चुकी है।
December 23, 2023 | 10:13 PM IST
आयोग ने कक्षा 9-10 हिंदी का परिणाम जारी करते हुए इसके लिए चयनित किए गए 4653 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। प्रभाकर कुमार प्रवीण ने मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया। विभिन्न श्रेणियों के लिए कटऑफ की सूची नीचे देख सकते हैं-
December 23, 2023 | 10:06 PM IST
आयोग ने कक्षा 6-8 हिंदी रिजल्ट के साथ ही श्रेणीवार कटऑफ भी जारी किया है। जानें किस श्रेणी में कितना रहा कटऑफ
December 23, 2023 | 10:01 PM IST
आयोग द्वारा घोषित बिहार टीआरई 2.0 रिजल्ट में कक्षा 6-8 हिंदी विषय के लिए कुल 3451 उम्मीदवारों का चुनाव किया गया है। सत्यम राय ने मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया है।
December 23, 2023 | 09:40 PM IST
आयोग ने आज जारी कक्षा 6-8 और कक्षा 10 बीपीएससी बिहार शिक्षक भर्ती परिणामों के साथ ही जिला आवंटन सूची भी जारी कर दी है। इससे उम्मीदवार उस जिले की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं जहां उनकी तैनाती की जानी है।
December 23, 2023 | 09:36 PM IST
आयोग ने कक्षा 6-8 की हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू के साथ ही पूर्व में जारी गणित और विज्ञान विषय का संशोधित परिणाम जारी किया है।
December 23, 2023 | 09:33 PM IST
बीपीएससी द्वारा कक्षा 9-10 की कुछ और विषयों के रिजल्ट की आज घोषणा कर दी गई है। ये विषय हैं- अरबी, संगीत, ललित कला, संस्कृत और हिंदी।
December 23, 2023 | 08:30 PM IST
बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में मिले अंक अंतिम होंगे, इसमें पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
December 23, 2023 | 08:14 PM IST
बीपीएससी द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम 2023 टीआईई 2 में एक उम्मीदवार को एक ही पद के लिए चुना जाना है। इसके तहत किसी प्रतिभागी के नाम पर सबसे पहले 11-12 के लिए विचार किया जाएगा, उसके बाद 9-10 के लिए और फिर प्राथमिक शिक्षक पद के लिए। इस संबंध में अभ्यर्थी द्वारा दी गई वरीयता और पद की उपलब्धता के अनुसार एक पद आवंटित हो जाने पर शेष अन्य संवर्गों के पदों के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा।
December 23, 2023 | 07:18 PM IST
अनारक्षित कोटि की अंतिम रिक्ति पर यदि आरक्षित कोटि के अभ्यर्थी सफल घोषित होते हैं तो उसी उम्मीदवार का प्राप्तांक ही कटऑफ हो जाएगा और यह प्राप्तांक उस आरक्षित कोटि का न्यूनतम अहर्तांक भी हो सकता है जो निश्चित तौर पर अनारक्षित कोटि के न्यूनतम अहर्तांक से कम होगा।
December 23, 2023 | 06:15 PM IST
आयोग द्वारा संबंधित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए तय अर्हता अंक स्कोर करना आवश्यक होगा। जिन उम्मीदवारों के अंक निर्धारित न्यूनतम अर्हतांक से कम है उन्हें मेधासूची में जगह नहीं दी जा सकती है ऐसे में उनको परीक्षाफल में सफल घोषित करने का प्रश्न नहीं बचता।
December 23, 2023 | 05:52 PM IST
बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवारों को थोड़ा और इंतजार करना होगा, आज अब तक कोई और रिजल्ट जारी नहीं किया जा सका है। आयोग द्वारा किसी और विषय की फाइनल आंसर की भी जारी नहीं की जा सकी है।
December 23, 2023 | 04:50 PM IST
बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर अब तक तीन रिजल्ट हेडमास्टर, संगीत/कला और कक्षा 6-8 के लिए गणित और विज्ञान विषयों के शिक्षक पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कक्षा 6 और 8 के शेष सभी विषयों भाषा (हिंदी व अंग्रेजी), संस्कृत, उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट जल्द संभावित हैं। इन्हें किसी भी समय साइट पर उपलब्ध कराया जा सकता है।
December 23, 2023 | 04:20 PM IST
रिक्त पदों की संशोधित सूची के अनुसार, बीपीएससी टीआरई भर्ती अभियान के तहत कुल 86,557 पद भरे जाएंगे।
December 23, 2023 | 03:29 PM IST
बिहार शिक्षक भर्ती परिणाम 2023 पीडीएफ फाइल के रूप में आधिकारिक साइट पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शिक्षक भर्ती रिजल्ट को रोल नंबर या नाम दोनों की मदद से चेक किया जा सकता है।
December 23, 2023 | 02:39 PM IST
बीपीएससी द्वारा मेधा क्रम और टाईब्रेकर के लिए जारी सूचना के अनुसार लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) के कुल प्राप्तांक के आधार पर आयोग द्वारा सफल अभ्यर्थियों की प्रोविजनल मेरिट सूची तैयारी की जाएगी। भाषा खंड के क्वालिफाइंग होने के कारण इसके प्राप्तांक को मेरिट सूची तैयार करने के लिए उपयोग नहीं किया जाएगा।
December 23, 2023 | 01:41 PM IST
अपना संभावित स्कोर पता करने के लिए बीपीएससी टीआरई फाइनल आंसर की से सही उत्तरों की संख्या जाननी होगी। फाइनल आंसर डाउनलोड करने के लिए आगे बताया गया तरीका अपनाएं-
December 23, 2023 | 12:27 PM IST
अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य/दिव्यांगता/आरक्षण से सम्बन्धित प्रमाण पत्रों की जांच प्रसाशनिक विभाग द्वारा कराई जायेगी। इसके साथ ही सभी दिव्यांग अभ्यर्थी की दिव्यांगता की जांच अनिवार्य रूप से सक्षम मेडिकल कोलेज हॉस्पिटल, आईजीआईएमएस, एम्स से कराई जाएगी फिर भले ही वे दिव्यांगता का लाभ लिये बिना ही मेरिट के आधार पर ही क्यों नहीं सफल घोषित किए गए हों। क्योंकि उन्हें दिव्यांगता के आधार पर परीक्षा में अतिरिक्त समय दिया गया था।
December 23, 2023 | 11:47 AM IST
ऑनलाइन आवेदन भरते समय अपलोड किये गये दस्तावेज को डाउनलोड कर सत्यापन के लिए सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किये गए दस्तावेज को आयोग की साइट से डाउनलोड करने पर उसमें स्वयं रजिस्ट्रेशन सहित नया वाटरमार्क अंकित होगा जो कि पूर्व के वाटरमार्क से मिन्न होगा। सफल उम्मीदवारों को आयोग के पोर्टल पर अपलोड किए गए अपने सभी प्रमाण-पत्रों को डाउनलोड कर, काउसलिंग में प्रस्तुत करना होगा। आयोग के वाटरमार्क के बिना कोई प्रमाण-पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। कोई नया प्रमाणपत्र अपलोड कर पुनः डाउनलोड कर जमा करने कि व्यवस्था मात्र संबंधित प्रशासी विभाग की अनुशंसा पर ही अभ्यर्थियों को दी जाएगी अन्यथा नहीं।
December 23, 2023 | 11:14 AM IST
नियुक्ति से पहले काउंसिलिंग के समय मूल प्रति से ऑनलाइन आवेदन के समय अपलोड किए गए शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्रों की जांच की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन में असफल होने पर पात्रता एवं परीक्षाफल दोनों ही स्वतः रद्द माने जाएंगे।
December 23, 2023 | 10:50 AM IST
आरक्षण के नियम के अनुसार मेधा क्रम में सबसे पहले अनारक्षित श्रेणी की सीटों को भरा जाएगा। यदि अनारक्षित कोटि की रिक्ति सीटों की संख्या बच रही हो तो आरक्षित श्रेणी के योग्य अभ्यर्थियों द्वारा इनको भरा जाएगा। ऐसे में यदि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की संख्या कम हुई तो संभव है कि सभी आरक्षित कोटि के योग्य अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी की सीटों के विरुद्ध भर्ती कर लिए जाएं। ऐसी स्थिति में आरक्षित श्रेणी की सीटें खाली रह जाएंगी और इस कारण इस श्रेणी का कोई बिहार शिक्षक भर्ती कटऑफ नहीं होगा अर्थात यह N.A. (Not Applicable) रहेगा।
December 23, 2023 | 10:29 AM IST
आयोग द्वारा 6 दिसंबर को शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों के लिए रिक्त पदों की संशोधित संख्या की जानकारी जारी की गई जिसे इस सूची में चेक किया जा सकता है।
December 23, 2023 | 09:44 AM IST
बिहार शिक्षक भर्ती 2.0 के जरिए सबसे अधिक शिक्षकों के पद मध्य विद्यालय वर्ग में भरे जाने हैं। मूल रूप से आयोग की वेबसाइट पर 4 नवंबर को पोस्ट किए गए विज्ञापन के अनुसार इस वर्ग में कुल 31982 पद विज्ञापित किए गए थे।
December 23, 2023 | 09:06 AM IST
बीपीएससी ने बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट जारी करने की शुरुआत 22 दिसंबर को कर दी है। हेडमास्टर, संगीत/कला और कक्षा 6-8 के लिए गणित व विज्ञान विषय के रिजल्ट जारी किए जा चुके हैं। इस कड़ी में अगला नंबर कक्षा 6-8 भाषा (हिंदी और अंग्रेजी), संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, सामाजिक विज्ञान का होगा। इनके रिजल्ट सबसे पहले आएंगे।
December 22, 2023 | 10:16 PM IST
बीसी-ईबीसी कल्याण विभाग और एससी-एसटी कल्याण विभाग के लिए संगीत/कला विषय का कटऑफ अंक चेक करें
संगीत/कला विषय के लिए चयनित शिक्षकों को आवंटित विभागों की भी सूची जारी कर दी गई है।
December 22, 2023 | 10:11 PM IST
बीसी-ईबीसी कल्याण विभाग वर्ग 9-10 और एससी-एसटी कल्याण विभाग के वर्ग 6-10 के लिए संगीत/कला विषय में चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। कुल 60 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
December 22, 2023 | 10:03 PM IST
बीपीएससी मध्य स्कूल कक्षा 6-8 गणित और विज्ञान के लिए कटऑफ अंक चेक करें
December 22, 2023 | 09:57 PM IST
कक्षा 6-8 के गणित और विज्ञान विषयों के लिए चुए गए उम्मीदवारों की सूची आयोग ने जारी कर दी है। कुल 11359 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
December 22, 2023 | 09:44 PM IST
आयोग द्वारा BPSC TRE 2.0 हेडमास्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को आवंटित विभागों की सूची भी जारी कर दी गई है।
December 22, 2023 | 09:41 PM IST
बीसी-ईबीसी कल्याण विभाग और एससी-एसटी कल्याण विभाग के लिए कटऑफ अंक चेक करें
December 22, 2023 | 09:29 PM IST
आयोग द्वारा बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट जारी किए जाने की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले हेडमास्टर पद के रिजल्ट जारी किए गए। बीसी-ईबीसी कल्याण विभाग और एससी-एसटी कल्याण विभाग के लिए कुल 38 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
December 22, 2023 | 07:56 PM IST
बीपीएससी द्वारा सिलसिलेवार ढंग से रिजल्ट जारी किए जाएंगे। जिन पदों और विषयों की फाइनल आंसर की आ गई है पहले उनके रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इस क्रम में सबसे पहले हेडमास्टर पद के रिजल्ट पहले जारी किए जाएंगे।
December 22, 2023 | 07:32 PM IST
बिहार विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा परिणाम प्रोविजनल होगा। इस संबंध में बीपीएससी ने विस्तृत जानकारी अपनी वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपलोड कर दी है।
December 22, 2023 | 06:50 PM IST
कक्षा 9-10 संगीत/कला और कक्षा 6-8 भाषा (हिंदी और अंग्रेजी), हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान के लिए रिजल्ट जारी करने का अगला नंबर होगा क्योंकि इनकी भी फाइनल आंसर की जारी की जा चुकी है।
December 22, 2023 | 06:27 PM IST
जिन उम्मीदवारों का अंक तय टीआरई 2 अर्हतांक से कम होगा उनको मेधा सूची में जगह नहीं दी जाएगी। विभिन्न श्रेणियों के लिए बीपीएससी टीआरई 2 कटऑफ की जानकारी देखें-
December 22, 2023 | 06:11 PM IST
लिखित परीक्षा में मिले कुल अंकों के आधार पर आयोग द्वारा मेधा सूची तैयार की जाएगी। भाषा भाग क्वालीफाइंग है, मेरिट सूची तैयार करने के दौरान इसमें मिले अंकों का योग नहीं किया जाएगा। कुल अंक समान होने पर टाईब्रेकर के लिए तय नियमों का पालन किया जाएगा।
December 22, 2023 | 06:07 PM IST
बीपीएससी के अनुसार हेडमास्टर के बाद छठी से लेकर 8वीं तक का रिजल्ट जारी किया जाएगा और संगीत/कला विषय के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी की जाएगी। इन सबके लिए फाइनल आंसर की जारी हो चुकी है।
December 22, 2023 | 05:58 PM IST
बिहार लोक सेवा आयोग के अनुसार सबसे पहले हेडमास्टर का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद छठी से लेकर 8वीं तक का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बाद में अन्य कक्षाओं और विषयों के लिए रिजल्ट जारी किया जाएगा।
December 22, 2023 | 05:52 PM IST
कक्षा 1-5 के लिए भाषा भाग 1 में मिले अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी क्योंकि इसकी लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) में भाग तीन नहीं होगा।
December 22, 2023 | 05:49 PM IST
हेडमास्टर, कक्षा 9-10 संगीत/कला और कक्षा 6-8 के लिए भाषा (हिंदी और अंग्रेजी) के अलावा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है।